चातर मोड़ के समीप दुर्घटना में मामी की हुई मौत, भांजा घायल रेफर

Edited by SUJIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

रफीगंज-शिवगंज पथ में चातर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय महिला की मौत हो गयी

विज्ञापन

रफीगंज. रफीगंज-शिवगंज पथ में चातर मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. जबकि, उसके साथ रहे उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतका की पहचान देव थाना क्षेत्र के बनिया गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी पिंकी कुमारी के रूप में हुई है. घायल रोहित कुमार देव मोड़ के समीप नीमा गांव निवासी मुन्ना सिंह का पुत्र है. वैसे घटना के बाद दोनों को डायल 112 पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रफीगंज पहुंचाया. वहां ड्यूटी पर रहे डॉ अरविंद कुमार सिंह ने पिंकी कुमारी को मृत घोषित कर दिया और रोहित कुमार को प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतका के ससुर बिगन सिंह ने बताया कि मामी और भांजा दोनों बाइक से रफीगंज में गिल्टी का इलाज करवाने आ रहे थे, तभी चातर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मामी की मौत हो गयी. पिंकी को डेढ़ साल की एक बेटी अंशिका कुमारी है जो बेसहारा हो गयी. इधर, सूचना मिलते ही देव प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रकाश लाल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमित कुमार उर्फ छोटे सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार बर्मा, उप मुखिया नरेश कुमार बर्मा, पैक्स अध्यक्ष ओम प्रकाश उर्फ गुड्डू यादव, रफीगंज अस्पताल में पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. मदद का आश्वासन दिया. अंचलाधिकारी रामकुमार रमन ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा की राशि दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन