राशन कार्ड आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश, औरंगाबाद में 53 प्रतिशत डेटा एंट्री पूरी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल पदाधिकारी

Aurangabad News : औरंगाबाद में नए राशन कार्ड के लिए 69546 आवेदनों में से 52446 पात्र पाए गए. डेटा एंट्री और ई-केवाईसी की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Aurangabad News : मुख्य सचिव ने सोमवार को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की. इस दौरान नए राशन कार्ड के आवेदनों के सत्यापन, डेटा एंट्री, ई-केवाईसी, राशन कार्ड निर्गमन, जन वितरण प्रणाली तथा सीएमआर आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने पात्र आवेदनों के त्वरित निष्पादन के साथ सभी लंबित प्रक्रियाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया.

राज्य में 11.83 लाख से अधिक आवेदन पाए गए पात्र

समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य में विशेष अभियान के तहत नए राशन कार्ड के लिए कुल 13,93,704 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें सत्यापन के बाद 11,83,792 आवेदन पात्र पाए गए हैं. पात्र आवेदनों में से 4,13,079 की डेटा एंट्री पूरी हो चुकी है, जो कुल पात्र आवेदनों का करीब 35 प्रतिशत है.

औरंगाबाद में 52,446 आवेदन पाए गए पात्र

औरंगाबाद जिले में कुल 69,546 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं. सत्यापन के बाद इनमें से 52,446 आवेदन पात्र पाए गए हैं. 16 अगस्त तक 26,963 आवेदनों की डेटा एंट्री पूरी हो चुकी थी. वहीं, 17 अगस्त को सुबह 9:35 बजे तक 732 अतिरिक्त आवेदनों की डेटा एंट्री पूरी की गई. इस प्रकार जिले में कुल 27,695 पात्र आवेदनों की डेटा एंट्री पूरी हो चुकी है, जो पात्र आवेदनों का करीब 53 प्रतिशत है.

Also Read : औरंगाबाद में चार वर्षों से जलजमाव की समस्या से जूझ रहे 300 परिवार, 19 अगस्त को प्रखंड कार्यालय पर धरना

ई-केवाईसी और राशन कार्ड निर्गमन की भी हुई समीक्षा

जिले में राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों की ई-केवाईसी प्रक्रिया की भी समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने डेटा एंट्री, ई-केवाईसी और राशन कार्ड निर्गमन से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही जन वितरण प्रणाली के पात्र लाभुकों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न का नियमित एवं सुचारू वितरण सुनिश्चित करने तथा सीएमआर आपूर्ति से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने को कहा गया.

Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन

लंबित आवेदनों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

मुख्य सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र आवेदनों के निष्पादन में किसी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए. डेटा एंट्री, ई-केवाईसी और राशन कार्ड निर्गमन की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए.

डीएम ने अधिकारियों को प्रगति तेज करने को कहा

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने संबंधित पदाधिकारियों को राशन कार्ड से जुड़े लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने डेटा एंट्री एवं ई-केवाईसी की प्रगति में तेजी लाने तथा लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर गौरव सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्वेतांक लाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी, वरीय उपसमाहर्ता रितेश कुमार यादव सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

Also Read : नागपंचमी पर बाक्स बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूध और लावा चढ़ाने पहुंचे हजारों श्रद्धालु


विज्ञापन
सुधीर कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By सुधीर कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन