औरंगाबाद में एजाज-ए-सैयदना फाउंडेशन के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 700 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

Updated:
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी एवं अन्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Aurangabad News : दाउदनगर में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 700 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं.

विज्ञापन

Aurangabad News : एजाज-ए-सैयदना फाउंडेशन के तत्वावधान में पुराना शहर वार्ड संख्या पांच स्थित हुसैनी बाजार के आस्ताना हुजूर गाजी-ए-दौरां में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. खानकाह आलिया कादरिया के सज्जादानशीं हजरत सैयद शाह तेहामी उल कादरी तथा सेक्रेट्री सह फाउंडर हजरत सैयद अहमद अता हुसाम कादरी के नेतृत्व में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 700 से अधिक लोगों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई.

विज्ञापन

विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किया इलाज

शिविर में जनरल फिजिशियन, नेत्र रोग, दंत एवं मुख रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया. जांच के बाद संस्था की ओर से जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं.

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दी स्वास्थ्य सेवाएं

शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजू, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनमोल कुमार, डॉ. रजनीश अरुण, दंत एवं मुख रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु राय तथा शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. वसीम रजा ने लोगों की जांच कर उपचार किया. चिकित्सकों ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी.

जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने किया शिविर का शुभारंभ

शिविर के शुभारंभ के अवसर पर दाउदनगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद अंजलि कुमारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गणेश प्रसाद, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता अश्विनी कुमार तिवारी, भाजपा शमशेर नगर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा तथा मो. अनवर फहीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

आयोजन को सफल बनाने में कई लोगों का योगदान

कार्यक्रम की देखरेख मो. ताहिर कादरी ने की, जबकि संचालन मुन्ना अजीज ने किया. आयोजन को सफल बनाने में वकार अंसारी, शहाबुद्दीन खान, अशरफ खान, सरफराज खान, मेहरबान आलम, मोनू खान, नेहाल शेख, मोबीन खान, कुमकुम खान सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया.

Also Read : देव भूमि आरोग्य ट्रस्ट ने मनाया सावन उत्सव, खुशबू बनीं सावन क्वीन


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन