सलैया में स्कूली बच्चों ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली, दिया समाज को संदेश

Updated:
विज्ञापन

जागरूकता रैली में शामिल बच्चे

Aurangabad News : औरंगाबाद के राजकीय मध्य विद्यालय के बच्चों ने नशा मुक्ति रैली निकालकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया और बुरी लत छोड़ने का संदेश दिया.

विज्ञापन

Aurangabad News : मदनपुर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सलैया के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को विशेष अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली. प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में निकली इस रैली में बच्चों ने तख्तियां, पोस्टर, बैनर और आकर्षक नारों के माध्यम से पूरे सलैया गांव का भ्रमण किया तथा ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया.

नशा कई परिवारों को कर रहा बर्बाद : प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नशे की वजह से कई खुशहाल परिवार बर्बाद हो रहे हैं. इससे आर्थिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद समाज में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

बच्चों से जागरूकता फैलाने की अपील

उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपने-अपने गांव और टोले में परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि आज कम उम्र के बच्चे भी नशे की चपेट में आ रहे हैं. ऐसे में जनजागरूकता अभियान और रैलियों के माध्यम से लोगों तक सही संदेश पहुंचाना बेहद आवश्यक है.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

नशा व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को करता है प्रभावित

प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाती, बल्कि पूरे परिवार के सामाजिक और आर्थिक जीवन को भी प्रभावित करती है. उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की.

शिक्षक और छात्र-छात्राएं रहे शामिल

रैली में शिक्षक धनंजय कुमार राज, सत्यानंद, शिक्षिका प्रतिभा कुमारी, रीता कुमारी, कृति कुमारी, रेखा कुमारी, जेबा, अर्शिया महरीन, मुस्कान प्रवीण, रामेश्वर भुइयां, बलिंद्र रजक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे. सभी ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया.

Also Read : बड़ेम पुलिस की कार्रवाई, कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार


विज्ञापन
Sudhir Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sudhir Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन