बड़ेम पुलिस की कार्रवाई, कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

विदेशी शराब और कार समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Aurangabad News : बिहार के नवीनगर में पुलिस ने छापेमारी कर कार से 378 लीटर झारखंड निर्मित विदेशी शराब जब्त की है. दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Aurangabad News : बड़ेम थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रहरा गांव के समीप सड़क पर छापेमारी कर कार सहित 378.18 लीटर झारखंड निर्मित विदेशी शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की वाहन जांच

थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार के माध्यम से विदेशी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर एसआई सुनीता कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रहरा गांव के समीप सड़क पर वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में झारखंड निर्मित विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस ने मौके से 378.18 लीटर शराब के साथ कार को भी जब्त कर लिया.

झारखंड के रहने वाले हैं गिरफ्तार आरोपित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान झारखंड के रांची जिला अंतर्गत सदर थाना क्षेत्र के न्यू नगर बांध गाड़ी, दीपा टोली, खेलगांव चौक रोड नंबर-6, गली नंबर-3, वार्ड संख्या-6 निवासी बृजकिशोर सिंह के पुत्र प्रियांशु किशोर सिंह तथा खेलगांव थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी, डूमरदगा, बूटी निवासी उमाशंकर सिंह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

मद्य निषेध अधिनियम के तहत भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि जब्त शराब और कार को थाना लाया गया. दोनों आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. न्यायिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है.

शराब की खेप के स्रोत की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था. साथ ही पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Also Read : नवादा में विभिन्न पंचायतों और वार्डों में लगे सहयोग शिविर


विज्ञापन
Saurabh Kr Singh

लेखक के बारे में

By Saurabh Kr Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन