पेड़ से गिरकर एक मजदूर की मौत

Updated:
विज्ञापन
पेड़ से गिरकर एक मजदूर की मौत

मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 47 वर्षीय पांडू भुइंया के रूप में हुई है

विज्ञापन

मदनपुर.

मदनपुर थाना क्षेत्र के सीतारामपुर गांव के एक मजदूर की मौत पेड़ से गिरकर होने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक की पहचान उक्त गांव निवासी 47 वर्षीय पांडू भुइंया के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह मजदूरी करने पास के एक गांव में गया था. सूचना मिली कि पेड़ से गिरने के बाद उसकी मौत हो गयी. पेड़ पर किसलिए और कैसे चढ़ा इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. इधर, मजदूर की मौत होने की सूचना मदनपुर थाना की पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन