80 भक्तों का जत्था देवघर के लिए रवाना
Author Sujit kumar
Updated:
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गांव के मंदिरों में माथा टेका
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने गांव के मंदिरों में माथा टेका
प्रतिनिधि, मदनपुर.
सावन माह की शुरुआत होते ही प्रखंड क्षेत्र की दक्षिणी उमगा पंचायत के पितंबरा, अम्बावार, मैन बिगहा, भगवान बिगहा, लालटेनगंज समेत कई गांवों से कांवरियों का जत्था भोलेनाथ के जयकारों के साथ रविवार को देवघर रवाना हुआ. रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने गांव के मंदिरों में माथा टेका और यात्रा की सफलता की कामना की. उसके बाद कांवरियों का जत्था नवयुवक कांवरिया संघ के बैनर के साथ ऐतिहासिक उमगा धर्म स्थल पहुंचा और पूजा-अर्चना की. भगवा वस्त्र धारण किये महिला-पुरुष श्रद्धालु निजी वाहनों से सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर पैदल कांवर यात्रा शुरू करेंगे. लगभग 105 किलोमीटर की पदयात्रा के बाद वे बाबाधाम में जलाभिषेक करेंगे. उसके बाद कांवरियों का जत्था बासुकीनाथ, त्रिकूट पर्वत होते राजगीर के लिए रवाना होगा. कई धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए सभी लोग अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे. इस दौरान डॉ जितेंद्र कुमार, जगन यादव, अरुण रिकियासन, अशोक मेहता, राजकुमार सिंह भोक्ता, संजय सिंह भोक्ता आदि रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










