नदी पार करने के दौरान डुबने से एक बच्ची की हुई, मौत

Updated:
विज्ञापन
नदी पार करने के दौरान डुबने से एक बच्ची की हुई, मौत

शुक्रवार की देर शाम बच्ची अपनी मां के साथ आधार बिगहा स्थित ननिहाल जा रही थी. मालवां गांव के समीप गाड़ी से उतरकर पुनपुन नदी पार करने लगी

विज्ञापन

ओबरा.

खुदवां थाना क्षेत्र के आधार बिगहा गांव के समीप पुनपुन नदी पार करने के दौरान एक छह वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत हो गयी है. मृतका की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के उधन बिगहा निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है. शुक्रवार की देर शाम बच्ची अपनी मां के साथ आधार बिगहा स्थित ननिहाल जा रही थी. मालवां गांव के समीप गाड़ी से उतरकर पुनपुन नदी पार करने लगी. इस दौरान छठ घाट के समीप किसी तरह गहरे पानी में चल गयी जिससे वह डूब गयी. साथ में रही मां ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी. इसके बाद महिला ने शोरगुल की. इधर, घटना के बाद वहां भीड़ लग गयी. शव की काफी खोजबीन की गयी. अंतत: रात में 11 बजे के करीब शव बरामद किया गया. थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दलबल के साथ पहुंचे और मामले की पड़ताल की. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sujit Kumar

लेखक के बारे में

By Sujit Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन