पचरुखिया में छत से गिर कर बच्चा घायल

Published at :17 May 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
पचरुखिया में छत से गिर कर बच्चा घायल

पीएचसी के डॉक्टरों ने किया रेफर हसपुरा : प्रखंड के पचरूखिया बाजार के पीएनबी के पास सोमवार की रात मकान की छत से गिर कर सात वर्षीय अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. अंकित प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था. बताया जाता है बैंक के पीछे किराये के मकान में ट्रैक्टर मिस्त्री अंकित के […]

विज्ञापन
पीएचसी के डॉक्टरों ने किया रेफर
हसपुरा : प्रखंड के पचरूखिया बाजार के पीएनबी के पास सोमवार की रात मकान की छत से गिर कर सात वर्षीय अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.
अंकित प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था. बताया जाता है बैंक के पीछे किराये के मकान में ट्रैक्टर मिस्त्री अंकित के पिता नमेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते थे. गरमी को लेकर छत पर सभी परिवार सोये हुए थे, जहां सात वर्षीय अंकित रात्रि में बगल के छत पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
बताया जाता है अंकित को गिरने वक्त किसी ने नहीं देखा.
सुबह उसकी मां शोभा देवी ने बच्चे को बगल की छत पर गिरा घायल देखा, तो सुध-बुध खो बैठी और ऊंची छत से बच्चे के पास कूद गयी. कूदने के क्रम में मां भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. मां का भी हाथ-पैर टूटने की बात बतायी जा रही है. गंभीर रूप से घायल अंकित कुमार को इलाज के लिए परिजनों ने दाउदनगर ले गये, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन