पानी को बरबाद होने से बचाएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2017 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : पेयजल संकट से जुझ रहे शहरवासियों के लिये एसपी डा सत्यप्रकाश ने पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जुट गये हैं. मंगलवार को शहर के पुलिस लाइन में एसपी डा सत्यप्रकाश ने पीएनबी के मदद से एक आरओ उपलब्ध कराते हुए लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी. इसका उद्घाटन स्वयं […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : पेयजल संकट से जुझ रहे शहरवासियों के लिये एसपी डा सत्यप्रकाश ने पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में जुट गये हैं. मंगलवार को शहर के पुलिस लाइन में एसपी डा सत्यप्रकाश ने पीएनबी के मदद से एक आरओ उपलब्ध कराते हुए लोगों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी.
इसका उद्घाटन स्वयं एसपी ने किया और कहा कि पूरे शहर में पेजयल की समस्या है. इस बिंदु पर कार्य करना होगा. चौक-चौराहों पर पेयजल उपलब्ध नही होने के कारण लोगों की परेशानी होती है. पुलिस लाइन में आरओ लग जाने से अब पुलिस कर्मी, पदाधिकारी के अलावे आम जनता को भी शुद्ध पेयजल का लाभ मिलेगा. लोगों से अपील है कि जल को संग्रह करें, जल को बरबाद न करें, बूंद-बूंद पानी संयोग कर रखें, ताकि समय पर काम आ सके. इस मौके पर सार्जेंट मेजर रामनरेश सिंह, अवधेश कुमार आिद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




