हथियार सप्लाइ करने का आरोपित गिरफ्तार

Published at :15 May 2017 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार सप्लाइ करने का आरोपित गिरफ्तार

औरंगाबाद : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को हथियार सप्लाइ करने का आरोपित नित्यानंद सिंह उर्फ नूरी नामक एक युवक शनिवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बड़े ही नाटकीय ढंग में उसे रामाबांध क्षत्रियनगर मोड़ से पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार और अभय शंकर सिंह ने गिरफ्तार किया. रविवार की शाम एसडीपीओ […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी को हथियार सप्लाइ करने का आरोपित नित्यानंद सिंह उर्फ नूरी नामक एक युवक शनिवार की देर शाम पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बड़े ही नाटकीय ढंग में उसे रामाबांध क्षत्रियनगर मोड़ से पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार और अभय शंकर सिंह ने गिरफ्तार किया. रविवार की शाम एसडीपीओ पीएन साहू ने प्रेसवार्ता में बताया कि नक्सलियों को हथियारों की सप्लाइ करनेवाले नित्यानंद के पास से माओवादी परचा, कई मोबाइल फोन व एके 47 की गोलियां बरामद की गयीं.

पू. चंपारण >> आजाद हिंद फौज का सदस्य गिरफ्तार
शिवहर जिले के श्यामपुर भाटहां थाना क्षेत्र से शनिवार की रात छापेमारी कर आजाद हिंद फौज के सदस्य गौतम सिंह उर्फ नवरत्न सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी गिरफ्तारी उसके घर रोहुआ रामबाण से की गयी. पकड़ा गया गौतम आजाद हिंद फौज के एरिया चीफ मनोज सिंह का शागिर्द है. उस पर थाना क्षेत्र के पताही शिकारगंज पथ में बन रहे डुमरी बैजु पुल के बेसिक कैंप को 30 मई, 2015 को आग लगा कर जलाने का आरोप है. इसमें नंदकिशोर सिंह, मुकेश सिंह व प्रेम महतो सहित अज्ञात को अभियुक्त बनाया गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन