ePaper

औरंगाबाद : मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन युवक की मौत

Updated at : 08 May 2017 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : मालगाड़ी की चपेट में आकर तीन युवक की मौत

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिला के नरारी कला थाना अंतर्गत सोननगर-बरवाडीह रेल खंड पर बहुआरा गांव के समीप स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग को पैदल पार कर रहे तीन युवकों आज देर शाम एक मालगाड़ी की चपेट आकर मौत हो गयी. नरारी कला थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतकों में अखिलेश :23:, […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहार के औरंगाबाद जिला के नरारी कला थाना अंतर्गत सोननगर-बरवाडीह रेल खंड पर बहुआरा गांव के समीप स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग को पैदल पार कर रहे तीन युवकों आज देर शाम एक मालगाड़ी की चपेट आकर मौत हो गयी. नरारी कला थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि मृतकों में अखिलेश :23:, विक्की कुमार :20: और राकेश कुमार :20: शामिल हैं.

उन्होंने बताया कि अखिलेश नरारी कला थाना क्षेत्र निवासी राकेश कुमार कुटुंबा थाना अंतर्गत वर्मा गांव निवासी और विक्की कुमार पडोसी रोहतास जिला के निवासी हैं. प्रशांत ने बताया कि सोननगर राजकीय रेल थाना घटनास्थल पहुंच गयी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.


यह भी पढ़ें-

ट्रेन से कटकर युवक की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन