मारपीट व गोलीबारी के बाद भड़का आक्रोश

Published at :15 Apr 2017 8:45 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट व गोलीबारी के बाद भड़का आक्रोश

न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एसपी के पास औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसिंहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों में तनाव का माहौल कायम है. दोनों पक्षों के लोग काफी भयभीत दिखाई दे […]

विज्ञापन
न्याय की गुहार लगाने पहुंचे एसपी के पास
औरंगाबाद नगर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नरसिंहा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर हुई मारपीट व गोलीबारी की घटना के बाद से गांव में दोनों पक्षों में तनाव का माहौल कायम है.
दोनों पक्षों के लोग काफी भयभीत दिखाई दे रहे हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को नरसिंहा गांव के दर्जनों महादलित परिवार न्याय की गुहार लगाने के लिए एसपी के पास पहुंचे. इस दौरान सोनी देवी, सुनीता देवी, विलास भुइंया, रंजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, छोटू भूइंया ने कहा कि रंधीर सिंह के पूर्वजों द्वारा उन लोगों को रहने के लिए जमीन दी गयी थी, लेकिन अब रंधीर सिंह उसी जमीन को वापस लेना चाहते हैं. इसी बीच गुरुवार को घर में घुस कर महिला-पुरुष के साथ बेहरमी से मारपीट की. पथराव करते हुए गोलीबारी भी की. इस घटना में चार लोग जख्मी हुए हैं और उनके परिवार के लोग गांव में नहीं रहने की धमकी दे रहे है.
एसपी ने एसडीपीओ को दिया जांच का आदेश : पुलिस अधीक्षक डाॅ सत्यप्रकाश ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तुरंत सदर एसडीपीओ पीएन साहू को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. वहीं गांव में किसी प्रकार की अनहोनी की घटना न हो, इसको लेकर पुलिस को कैंप करने का निर्देश दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन