300 फर्जी नामों की शिकायत

Published at :08 Mar 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
300 फर्जी नामों की शिकायत

गड़बड़ी. वार्ड 25 में फर्जी मतदाताओं को लेकर आपत्ति की जांच शुरू अब तक िमल चुके हैं 80-90 गलत नाम कई किरायेदारों ने आपत्तियों को बताया गलत औरंगाबाद सदर : नगर पर्षद चुनाव के लिए तैयार की गयी मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का दौर अभी थमा नहीं है. मतदाता सूची में नामों के हेरफेर को […]

विज्ञापन
गड़बड़ी. वार्ड 25 में फर्जी मतदाताओं को लेकर आपत्ति की जांच शुरू
अब तक िमल चुके हैं 80-90 गलत नाम
कई किरायेदारों ने आपत्तियों को बताया गलत
औरंगाबाद सदर : नगर पर्षद चुनाव के लिए तैयार की गयी मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति का दौर अभी थमा नहीं है. मतदाता सूची में नामों के हेरफेर को लेकर मतदाता परेशान हैं और प्रत्याशियों के बीच मतदाताओं के नाम को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. मंगलवार को नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 में मतदाता सूची में गड़बड़ी पर मतदाताओं द्वारा की गयी आपत्ति की जांच करने जैसे ही जेएसएस धर्मेंद्र कुमार यहां पहुंचे, उन्हें उस वार्ड के लोगों ने घेर लिया. कुछ लोगों का कहना था कि जिन नामों की जांच करने जेएसएस यहां पहुंचे हैं, उनके नाम मतदाता सूची में वास्तविक रूप से शामिल हैं.
लेकिन, कुछ मतदाता व प्रत्याशी इस बात से सहमत नहीं थे. वार्ड के पोखरा मुहल्ला निवासी रंजीत कुमार शाही ने बताया कि पूर्व में मतदाता सूची में पायी गयी गड़बड़ी को लेकर इसकी आपत्ति दर्ज करायी गयी थी. इस वार्ड के लिए तैयार की गयी मतदाता सूची में लगभग 300 लोगों के नाम फर्जी तरीके से जोड़े गये हैं. जो जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.
वार्ड में रह रहे किरायेदारों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर दिये गये हैं. इधर, वार्ड पार्षद बिंदा देवी के घर में किराये पर रह रहे विनोद मेहता, रीता देवी, रविरंजन कुमार वर्मा, पूनम कुमारी, रंजय कुमार , रंजीत कुमार ने बताया कि जिस वार्ड में रह रहे हैं, अगर वहां की मतदाता सूची में नाम नहीं होगा, तो फिर कहां होगा. मतदाता सूची में हमारे नाम जायज हैं. इसी तरह अन्य किरायेदारों ने भी जांच के दौरान यही बात दोहरायी. इधर जेएसएस धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मतदाताओं द्वारा दर्ज आपत्ति की पारदर्शितापूर्वक जांच की जा रही है. आपत्ति का निराकरण मतदाताओं से जवाब तलब कर किया जा रहा है. जांच के क्रम में अब तक लगभग 80-90 नाम गलत पाये गये हैं. इसकी रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को सौंपी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन