''औरंगाबाद में यूनिवर्सिटी की स्थापना करे सरकार''

Published at :04 Mar 2017 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
''औरंगाबाद में यूनिवर्सिटी की स्थापना करे सरकार''

गोकुल सेना ने की सत्याग्रह सभा केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मांग औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद में विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर गोकुल सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सत्याग्रह सभा का आयोजन किया, जिसमें गोकुल सेना के अध्यक्ष संजीव नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन चंदन कुमार […]

विज्ञापन
गोकुल सेना ने की सत्याग्रह सभा
केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मांग
औरंगाबाद नगर : औरंगाबाद में विश्वविद्यालय बनाने की मांग को लेकर गोकुल सेना के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सत्याग्रह सभा का आयोजन किया, जिसमें गोकुल सेना के अध्यक्ष संजीव नारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. कार्यक्रम का संचालन चंदन कुमार ने किया.
इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि नवीनगर प्रखंड के घिरसिंडी के समीप 2600 एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है, जहां पर विश्वविद्यालय बनाया जाये. इस जिले में देश का सबसे बड़ा बिजली प्रोजेक्ट बन रहा है, तो विश्वविद्यालय क्यों नहीं बन सकता है. इस क्षेत्र के सांसद उपेंद्र कुशवाहा मानव संसाधन विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं. औरंगाबाद में विश्वविद्यालय नहीं रहने के कारण इस जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए मगध विश्वविद्यालय बोधगया, नालंदा, वाराणसी जैसे शहरों में जाना पड़ता है. इसलिए केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा इस दिशा में जल्द पहल शुरू करें.
वन व पर्यावरण विभाग से एनओसी लेते हुए खाली पड़ी जमीन पर विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जाये, ताकि जिले के युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिले में नहीं जाना पड़े. जब तक विश्वविद्यालय बनाने की मंजूरी केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा नहीं देते हैं, तब तक गोकुल सेना के कार्यकर्ता संघर्ष करते रहेंगे. इस मौके पर संजय सजन सिंह, अभिषेक कुमार, भागीरथी सिंह, दिनेश सिंह, योंगेंद्र सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश पांडेय, उषा रंजन, भैरवनाथ पाठक, जगन्नाथ सिंह, संध्या कुमारी, देववंश सिंह, रामनाथ सिंह, बबलू कुमार, दिनेश पटेल, कुमारी गोदावरी सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन