आइसीयू बन कर तैयार, डॉक्टर का हो रहा इंतजार

Published at :03 Mar 2017 8:28 AM (IST)
विज्ञापन
आइसीयू बन कर तैयार, डॉक्टर का हो रहा इंतजार

डेढ़ करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण पावरग्रिड की मदद से जिले को मिली सुविधा औरंगाबाद नगर : जिले के आदर्श सदर अस्पताल में तो पावर ग्रिड, गया द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आइसीयू तो बना दिया गया. आधुनिक मशीनें भी लगा दी गयी हैं. बावजूद, चिकित्सक नहीं रहने के कारण आइसीयू […]

विज्ञापन

डेढ़ करोड़ की लागत से हुआ है निर्माण

पावरग्रिड की मदद से जिले को मिली सुविधा

औरंगाबाद नगर : जिले के आदर्श सदर अस्पताल में तो पावर ग्रिड, गया द्वारा डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से आइसीयू तो बना दिया गया. आधुनिक मशीनें भी लगा दी गयी हैं. बावजूद, चिकित्सक नहीं रहने के कारण आइसीयू बेकार पड़ा हुआ है. इस परिस्थिति में जरुरतमंद मरीजों को आइसीयू के लिये बड़े शहरों की ओर जाना पड़ता है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से आइसीयू बनाने के लिए जिले में पावरग्रिड द्वारा पैसा उपलब्ध कराया गया था, लेकिन तकनीकी परेशानी के कारण आइसीयू का निर्माण नहीं हो पा रहा था. इसमें औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह व डीपीएम कुमार मनोज ने काफी प्रयास किया.

तब जाकर आइसीयू का निर्माण बाहर की एजेंसी द्वारा कराया गया. निर्माण कार्य संपन्न हुए दो माह बीत गये, लेकिन अब तक चालू नहीं हो सका. इसके पीछे का कारण यह है कि आइसीयू चलाने के लिए कोई विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं है. वैसे तो सदर अस्पताल में चिकित्सकों की घोर कमी है. यदि आइसीयू चालू हो जायेगा, तो आम लोगों को काफी लाभ मिलेगा. साथ ही, पैसे के साथ-साथ जान भी बचायी जा सकती है.

चार बेड का है नवनिर्मित आइसीयू

वैसे तो इस जिले में आइसीयू की बेहद जरूरी है. क्योंकि यह जिला राजमार्ग दो के किनारे बसा हुआ है. आये दिन यहां पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. सड़क हादसों में जख्मी लोग सदर अस्पताल पहुंचते हैं, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद आइसीयू की व्यवस्था नहीं होने के कारण तुरंत उन्हें बाहर रेफर कर दिया जाता. कई मरीजों की मौत रेफर करने के बाद रास्ते में ही हो जाती है. सदर अस्पताल स्थित आइसीयू चालू हो जायेगा, तो यहां गंभीर स्थिति में पहुंचनेवाले मरीजों को काफी लाभ मिलेगा. यह आइसीयू चार बेड का है. स्थानीय लोगों को इससे काफी लाभ मिल सकता है.

विशेषज्ञ चिकित्सक के लिए सरकार को भेजा गया है प्रस्ताव : सिविल सर्जन

इस संबंध में पूछे जाने पर सिविल सर्जन डाॅ आरपी सिंह ने कहा कि आइसीयू बन कर पूरी तरह तैयार हो गया है. सिर्फ फर्नीचर का काम बाकी रह गया है. जल्द ही पारामेडिकल कर्मी व चिकित्सकों को आइसीयू के बारे में प्रशिक्षण दिया जायेगा. साथ ही, पांच विशेषज्ञ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति करने के लिए राज्य सरकार से मांग की गयी है. जैसे ही विशेषज्ञ चिकित्सक आ जायेंगे, वैसे ही आइसीयू मरीजों के लिए चालू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन