मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन तीन छात्राएं हुईं निष्कासित

Published at :03 Mar 2017 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन तीन छात्राएं हुईं निष्कासित

ममेरी बहन की जगह परीक्षा देनेवाली छात्रा पकड़ायी किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में फर्जीवाड़ा करते पकड़ायी छात्रा गेट स्कूल में नकल करते धरायीं दो छात्राएं औरंगाबाद नगर : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन नकल करने के आरोप में तीन परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. शहर के अनुग्रह गेट स्कूल से दो एवं किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल […]

विज्ञापन
ममेरी बहन की जगह परीक्षा देनेवाली छात्रा पकड़ायी
किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल में फर्जीवाड़ा करते पकड़ायी छात्रा
गेट स्कूल में नकल करते धरायीं दो छात्राएं
औरंगाबाद नगर : मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन नकल करने के आरोप में तीन परीक्षार्थी निष्कासित किये गये. शहर के अनुग्रह गेट स्कूल से दो एवं किशोरी सिन्हा कन्या हाइस्कूल परीक्षा केंद्र से एक फर्जी छात्रा को पकड़ा गया. केंद्राधीक्षक उमा देवी ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही थी. कमरा नंबर तीन में जब संदेह के आधार पर एक छात्रा का फोटो एडमिट कार्ड से मिलान किया गया, तो सही नहीं पाया गया. जब छात्रा से पूछताछ की गयी, तो उसने स्वीकार किया कि ममेरी बहन के जगह वह परीक्षा में शामिल हुई थी. केंद्राधीक्षक ने छात्रा को निष्कासित करते हुए केंद्र से बाहर निकाल दिया. वहीं गेट स्कूल में परीक्षा के दौरान जांच के क्रम में दो छात्राओं के पास चिट-पुरजे से नकल करते पकडे गये, जिन्हें निष्कासित किया गया.
सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में एक छात्र हुआ बेहोश
गुरुवार को शहर के सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में परीक्षा देने के दौरान एक परीक्षार्थी अचानक बेहोश हो गया. परीक्षा ड्यूटी पर रहे कर्मियों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया. परीक्षार्थी का नाम मोनू कुमार है और अरवल जिले के करपी थाना के बासा टांड गांव निवासी संजय सिंह का पुत्र है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डाॅ राजकुमार प्रसाद ने बताया कि उसकी स्थिति बेहतर है.
वहीं अनुग्रह इंटर कॉलेज, टाउन इंटर कॉलेज और सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज से गीता कुमारी, रानी कुमारी, आशा कुमारी, आरती कुमारी, गोलू कुमार नामक परीक्षार्थियों को भी बेहोश होने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन