नाली, गली और सड़क पर पांच साल में नहीं हुआ काम

Published at :02 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
नाली, गली और सड़क पर पांच साल में नहीं हुआ काम

रफीगंज. रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में बुधवार को प्रभात खबर द्वारा जनप्रतिनिधियों व मुहल्लावासियों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद दिलीप कुमार उर्फ कारू ने की. परिचर्चा में विगत पांच वर्षों में हुए विकासात्मक कार्यों की चर्चा हुई, तो स्थानीय लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि […]

विज्ञापन
रफीगंज. रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में बुधवार को प्रभात खबर द्वारा जनप्रतिनिधियों व मुहल्लावासियों के बीच परिचर्चा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता वार्ड पार्षद दिलीप कुमार उर्फ कारू ने की. परिचर्चा में विगत पांच वर्षों में हुए विकासात्मक कार्यों की चर्चा हुई, तो स्थानीय लोगों ने साफ शब्दों में कहा कि नाली-गली व सड़क को लेकर वार्ड में काम नहीं हुआ है.
शिव लाल चौहान ने बताया कि लक्ष्मी टॉकीज के पीछे से रामजी चाय दुकान तक लगभग ढाई फीट चौड़ी नाली बनायी गयी है, लेकिन इस नाली पर ढक्कन नहीं लगाया गया है. साथ ही इसकी साफ-सफाई भी आज तक नहीं करायी गयी. एक वर्ष पहले बनी इस नाली से साफ-सफाई नहीं होने व नाली के खुली होने के कारण बच्चे इसमें गिर कर घायल हो जाते हैं. इसके लिए कई बार नगर पंचायत कार्यालय में सूचना दी गयी, लेकिन कोई समाधान आज तक नहीं निकाला गया. यही बात बाबू मिश्रा ने भी कही. उनका कहना है कि बाइक से इसी नाले में वह गिर पड़े थे. वाल्मीकि चौहान, कमलेश चौहान व विनोद कुमार ने कहा कि वार्ड में चार पीसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है, लेकिन पानी की निकासी के लिए नाली की व्यवस्था नहीं की गयी है.
संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि पांच वर्षों में नाला, नाली, गली की साफ सफाई का घोर अभाव रहा. कुछ नालियों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन साफ-सफाई नहीं होने से जाम लगी हुई है. उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पोस्टऑफिस गली, चौधरी गली के मुहल्लों में पानी घुस जाता है, जिस कारण हर साल नुकसान उठाना पड़ता है. सबिता देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत नगर पंचायत से आवास का चयन कर लिया गया है,लेकिन जमीन की रसीद कर्मचारियों द्वारा नहीं दिया जा रहा है,जिसके कारण आवास योजना से अभी तक वह वंचित है.
यही समस्या मालती देवी एवं गंगा पासवान ने भी बताया. सिताबी देवी ने बताया कि गली एवं नालियों का निर्माण तो कराया गया, लेकिन साफ-सफाई नहीं करायी जाती है. संतोष गुप्ता न कहा कि नाली का निर्माण उनके मुहल्ले में नहीं हुआ है, जिस कारण परेशानी हो रही है. शुभम कुमार ने कहा कि पेयजल के लिए रफीगंज शहर में व्यवस्था नहीं है. मुहल्ले में लगे चापाकल से खारा पानी निकलता है. पीने योग्य पानी के लिए नगर पंचायत द्वारा आज तक कोई व्यवस्था नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन