महज 14 दिनों के लिए खुला श्रीसीमेंट कारखाना

Published at :02 Mar 2017 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
महज 14 दिनों के लिए खुला श्रीसीमेंट कारखाना

निर्धारित समय के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा जांच औरंगाबाद शहर : एक पखवारे से बंद औरंगाबाद जिले के सबसे बड़े कारखाने श्रीसीमेंट प्लांट को खोलने की इजाजत तो राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी है, लेकिन सिर्फ दो हफ्तों के लिए. बुधवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बोर्ड के आदेश के आलोक […]

विज्ञापन
निर्धारित समय के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड करेगा जांच
औरंगाबाद शहर : एक पखवारे से बंद औरंगाबाद जिले के सबसे बड़े कारखाने श्रीसीमेंट प्लांट को खोलने की इजाजत तो राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दी है, लेकिन सिर्फ दो हफ्तों के लिए. बुधवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने बोर्ड के आदेश के आलोक में श्रीसीमेंटकारखाने को खोलने की इजाजत दे दी. इस संबंध में डीएम कंवल तनुज ने बताया कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा श्रीसीमेंटकारखाने को 14 दिन तक उत्पादन करने की अनुमति दी गयी है. इसी पत्र के आलोक में तत्काल कारखाना खोलने की अनुमति उन्होंने दी है. डीएम ने बताया कि 14 दिनों के बाद राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम इसकी जाचं करेगी. जांच रिपोर्ट के बाद बोर्ड द्वारा जो भी अंतिम आदेश दिया जायेगा, उसका पालन किया जायेगा. डीएम ने कहा कि 14 दिनों तक कारखाना चलेगा व इसके बाद अगले आदेश तक बंद रहेगा.
फैक्टरी में पहुंचने लगे कर्मचारी: इधर, श्री सीमेंट कारखाने को खोलने की इजाजत मिलते ही कारखाने में काम करनेवाले कर्मचारी सीमेंट फैक्टरी में पहुंचने लगे हैं. फैक्टरी में पहुंचनेवाले कर्मचारियों के चेहरे पर इस बात को लेकर प्रसन्नता जरूर है कि श्रीसीमेंट कारखाना खुला, लेकिन मायूसी इस बात को लेकर है कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मात्र 14 दिनों के लिए ही कारखाना चलाने की इजाजत दी है.
इधर, बोर्ड द्वारा श्रीसीमेंट फैक्टरी को खोलने की जो इजाजत मिली है, उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि दो हफ्ते तक कारखाने को चलाने के बाद जांच की जायेगी कि उद्योग चलने से प्रदूषण की क्या स्थिति है. माना जा रहा है कि श्री सीमेंट उद्योग पर छाये संकट के बादल पूरी तरह से छंटे नहीं हैं. कारखाने के एक पदाधिकारी ने कहा कि डीएम का आदेश मिल चुका है व उत्पादन शुरू किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन