डिफॉल्टरों को भेजा गया नोटिस, होगी एफआइआर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Mar 2017 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद नगर : सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से लोन लेकर नहीं चुकानेवाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. पता चला है कि सेेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ऐसे किसानों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने लोन तो लिया लेकिन उसे निर्धारित समयावधि में नहीं चुकाया. बैंक के सूत्रों की मानें तो कार्रवाई कई स्तर […]
विज्ञापन
औरंगाबाद नगर : सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक से लोन लेकर नहीं चुकानेवाले किसानों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है. पता चला है कि सेेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक ऐसे किसानों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्होंने लोन तो लिया लेकिन उसे निर्धारित समयावधि में नहीं चुकाया.
बैंक के सूत्रों की मानें तो कार्रवाई कई स्तर पर की जा रही है. पहले स्तर में डिफाल्टर किसानों को नोटिस भेजा जा रहा है. पता चला है कि बैंक की जिला शाखा द्वारा फिलहाल 15 लोगों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस भेजा गया है. नोटिस के साथ ही नीलाम पत्र वाद दायर करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भी भेजा है. शाखा प्रबंधक नंदू राम ने बताया कि 15 किसानों को नोटिस भेजा गया है.
इन किसानों को कई बार नोटिस भेजा गया लेकिन वे ऋण जमा नहीं कर रहे हैं,इसलिए इन पर नीलाम पत्र दायर करते हुए गिरफ्तार करने की कार्रवाई जल्द ही शुरू कर दी जायेगी. इधर, कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक धर्मनाथ प्रसाद ने बताया कि पूरे जिले में कुल 40 करोड़ रुपये का ऋण बकाया है. इसकी वसूली के लिए सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि जो किसान ऋण का पैसा नहीं दे रहा है व उनका बैंक खाते में पैसा है या फिर धान बेच कर जो रुपये उनके अकाउंट में आये हैं, उन्हें कब्जे में लेकर ऋण की वसूली की जाय, ताकि बैंक कर्ज से मुक्त हो सके.
जिन किसानों को भेजा गया नोटिस
फिलहाल विकास कुमार निवासी देवकुली पर 8,88,057 रुपये, सत्येंद्र नगर निवासी अजीत कुमार सिंह पर 18,17,093 रुपये, परसी निवासी जितेंद्र यादव पर 8,06,000 रुपये, मो शरीफ निवासी पठान टोली पर 7,29,899 रुपये, मो अब्दुल्लाह निवासी क्लब रोड पर 18,17,092 रुपये, डैजी निवासी कबीर मुहल्ला पर 3,99,173 रुपये, शाहपुर निवासी सत्यनारायण प्रसाद पर 516614 रुपये, करहारा निवासी अजीत कुमार सिंह पर 2,06,505 रुपये, साया निवासी नागेंद्र सिंह पर 2,45,112 रुपये, कटइया निवासी जितेंद्र कुमार पर 11,30,515 रुपये, क्लब रोड निवासी राजीव शर्मा पर 15,29,287 रुपये, मुंशी बिगहा निवासी सुनील कुमार पर 3,47,000 रुपये, मुंशी बिगहा के ही बैजनाथ प्रसाद पर 4,61,176 रुपये, शाहपुर निवासी राजकुमार पर 12,52,984 रुपये व मुंशी बिगहा के रहनेवाले सुदर्शन शर्मा पर 1,45,000 रुपये का ऋण बकाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




