देवकुंड महोत्सव की तैयारियों पर हुई चर्चा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :01 Mar 2017 8:51 AM (IST)
विज्ञापन

हसपुरा : हसपुरा बाजार के ज्ञानकुंज परिसर में देवकुंड महोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा के विजय अकेला ने की. इस मौके पर जिला साक्षरता को-ऑर्डिनेटर सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे. श्री विद्यार्थी ने कहा कि दो चार साथियों ने मिल कर 1992 में देव महोत्सव मनाने की शुरुआत की […]
विज्ञापन
हसपुरा : हसपुरा बाजार के ज्ञानकुंज परिसर में देवकुंड महोत्सव मनाने को लेकर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता भाजपा के विजय अकेला ने की. इस मौके पर जिला साक्षरता को-ऑर्डिनेटर सिद्धेश्वर विद्यार्थी सहित कई समाजसेवी उपस्थित थे. श्री विद्यार्थी ने कहा कि दो चार साथियों ने मिल कर 1992 में देव महोत्सव मनाने की शुरुआत की थी, जिसने आज बड़ा रूप ले लिया है. विजय अकेला ने कहा कि देवकुंड महोत्सव मनाने के लिए वे आगे बढ़े हैं, अब कारवां बनता जायेगा. महोत्सव में मठ के मठाधीश कन्हैयानंद पुरी भी लगे हुए हैं.
पीरू पंचायत मुखिया नागेंद्र सिंह राइट ,भाजपा के अरुण सिंह, अरविंद प्रसाद, कृष्ण नंदन पासवान, संतोष कुमार, नरेश कुमार, संजय प्रसाद, प्रदीप प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने महोत्सव मनाने पर अपने विचार रखे. महोत्सव मनाने के लिए आगे की रणनीति के लिए विजय अकेला को संयोजक व मुखिया नागेंद्र सिंह राइट को उप संयोजक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




