महिलाएं शिक्षित हों, तो रुकेगी भ्रूणहत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Feb 2017 8:14 AM (IST)
विज्ञापन

ओबरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित शांतिनगर मुहल्ले में बुधवार को आनंद ट्यूटेरियल सेंटर में ‘प्रभात खबर’ द्वारा ‘बेटी बचाओ अभियान’ पर परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ तारा प्रकाश, सुरखी इंटर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ विवेश पांडेय, समाजसेवी गिरीश कुमार, सलाहकार आनंद कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर […]
विज्ञापन
ओबरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित शांतिनगर मुहल्ले में बुधवार को आनंद ट्यूटेरियल सेंटर में ‘प्रभात खबर’ द्वारा ‘बेटी बचाओ अभियान’ पर परिचर्चा आयोजित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ तारा प्रकाश, सुरखी इंटर विद्यालय के प्राचार्य डाॅ विवेश पांडेय, समाजसेवी गिरीश कुमार, सलाहकार आनंद कुमार सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद ट्यूटेरियल के संस्थापक प्रीति कुमारी व संचालक शिक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. इस मौके पर उपस्थित अतिथियों को विद्यालय की छात्रा रिंकी कुमारी, प्रिया कुमारी, पिंकी कुमारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया.
इस मौके पर उपस्थित लोगों को परिचर्चा के दौरान सीओ तारा प्रकाश ने कहा कि यह कार्यक्रम यज्ञ के समान है. प्रभात खबर द्वारा यह आंदोलन चलाया जा रहा है, जो आंदोलन ओबरा प्रखंड से ही शुभारंभ किया गया है. आज के परिवेश में बेटियां कदम से कदम मिला कर सहभागी हो रही हैं. उन्होंने भ्रूणहत्या पर रोक लगाने के लिए लोगों से अपील की. कहा कि बेटी घर की लक्ष्मी है और इसे देवी के रूप में हम सबों ने पूजा करते हैं. आनंद कुमार ने कहा कि महिलाओं को शिक्षित होने की आवश्यकता है, तभी भ्रूणहत्या पर रोक संभव है.
सामूहिक पहल से होगा निदान : ओबरा के समाजसेवी गिरीश शर्मा ने कहा कि यह एक अनूठा कार्यक्रम है. बेटी हम सब अनेक रूप से देख रहे है. बेटी ही नाम रोशन कर रही है. भ्रूणहत्या पर रोक लगाने के लिए हम सबों को पहल की आवश्यकता है. इंटर विद्यालय के प्राचार्य श्री पांडेय ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जागृति लाने की जरूरत है. लड़कियों को उनके माता-पिता उपेक्षित कर रहे हैं. लड़कियों को उनके माता -पिता घर में कार्य करा रहे है, जिससे वह शिक्षा से वंचित रह रहे हैं.
बेटी नहीं होती, तो सृष्टि भी नहीं होती : परिचर्चा के दौरान योगेंद्र दूबे व सेवानिवृत्त शिक्षक नथुनी यादव ने कहा कि बेटी नहीं होती, तो सृष्टि नहीं होता. नारी देवता के रूप में मानी जाती है. ऐसे कार्यक्रम में हम सबों को सहभागी होने की आवश्यकता है. बेटी ही इंदिरा गांधी, लता मंगेतकर ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है. इस मौके पर प्रो सत्येंद्र नारायण सिंह, धर्मवीर कुमार, रामगति सिंह सहित छात्र-छात्राएं शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




