केंद्रीय मंत्री के काफिले की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध-प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री के काफिले की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध-प्रदर्शन

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद के गोह मेंरालोसपा प्रमुख सह केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के काफिलाकी चपेट में आने से रविवार की दोपहर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जिसके विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मंत्री के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया. मिली जानकारी के अनुसार उपहारा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबाद के गोह मेंरालोसपा प्रमुख सह केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा के काफिलाकी चपेट में आने से रविवार की दोपहर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जिसके विरोध में आसपास के ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मंत्री के विरुद्ध जमकर प्रदर्शन किया.

मिली जानकारी के अनुसार उपहारा थाना क्षेत्र के तेयाप बिगहा के पास रविंद्र कुमार निवासी लोदीपुर सड़क पार कर रहे थे इसी बीच उसी रास्ते से केंद्रीय राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाहा का काफिला जा रहा था. जिसके पिछले वाहन की चपेट में आ गये और उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही उपहारा थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन