रानी पद्मावती पर बन रही फिल्म का विरोध

औरंगाबाद सदर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने चितौड़ की रानी पद्मावती की साहस, बलिदान और त्याग का फिल्म के माध्यम से मजाक बनाने व उनके चारित्रिक इतिहास को धूमिल करने को लेकर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का खुल कर विरोध किया. छात्राओं ने कहा कि रानी पद्मावती का जीवन साहस, […]
औरंगाबाद सदर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने चितौड़ की रानी पद्मावती की साहस, बलिदान और त्याग का फिल्म के माध्यम से मजाक बनाने व उनके चारित्रिक इतिहास को धूमिल करने को लेकर फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का खुल कर विरोध किया. छात्राओं ने कहा कि रानी पद्मावती का जीवन साहस, बलिदान व त्याग की गौरव गाथा है. उनके जीवन को आज भी राजस्थान में पढ़ा जाता है. देश-दुनिया से आनेवाले पर्यटकों को चितौड़गढ़ के किले में वो स्थान दिखाये जाते हैं, जहां चितौड़ की 16 हजार महिलाओं ने अपनी अस्मिता को बचाने के लिए जीवन का त्याग किया था.
अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशिका कुमारी ने कहा कि जिस प्रकार से हमारे देश में फिल्मों के माध्यम से देश की सभ्यता, संस्कृति, त्याग, बलिदान को फिल्म निर्माता मजाक बनाते हैं, यह भारत के लिए शर्मनाक है. आशिका ने कहा कि ऐसे फिल्म निर्माता जो महिलाओं को फिल्म के माध्यम से अपमानित करने का काम कर रहे हैं, उन्हें राज्य सरकार के उप मुखिया तेजस्वी यादव व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार आने का निमंत्रण दिया है. यह देश की महिलाओं के लिए बेहद शर्मनाक है. अभाविप के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का विरोध करते हुए रविवार को एक बैठक भी आयोजित की, जिसमें अभाविप की निधि, चंचल, प्रियंका, नेहा, आराधना, हर्षिता, स्मृति सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




