सम्मान से बड़ा कुछ नहीं : एमएलसी

Published at :05 Feb 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मान से बड़ा कुछ नहीं : एमएलसी

लोजपा की बैठक में क्षेत्र के विकास पर चर्चा औरंगाबाद शहर : लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में विधान पार्षद राजन सिंह ने विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. पिछड़े हुए क्षेत्रों का विकास कराया जायेगा. जो सम्मान एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिया है उसका ख्याल […]

विज्ञापन

लोजपा की बैठक में क्षेत्र के विकास पर चर्चा

औरंगाबाद शहर : लोक जनशक्ति पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में विधान पार्षद राजन सिंह ने विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि विकास ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. पिछड़े हुए क्षेत्रों का विकास कराया जायेगा. जो सम्मान एनडीए कार्यकर्ताओं ने दिया है उसका ख्याल रखते हुए विकास के प्रति संकल्पित हूं. मगध प्रमंडल प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि अधिकांश क्षेत्र विकास कार्यों से वंचित हैं. गरीबों व दलितों की अनदेखी की गयी है. वोट बैंक के रूप में उनका इस्तेमाल किया गया. मौके पर सरपंच मनोज प्रजापति सहित कई लोगों ने लोजपा की सदस्यता ली. मौके पर महासचिव अलिसाफे अंसारी, सुधीर शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह,महिला सेल जिलाध्यक्ष पूनम देवी, सरूण पासवान, मो तारिक, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, लवकुश सिंह, दीनानाथ विश्वकर्मा, सिद्धनाथ मिश्रा, पुजारी पासवान आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन