औरंगाबाद : ट्रक से टकरायी इनोवा, व्यवसायी की मौत 4 जख्मी

सुजीत कुमार सिंह औरंगाबाद : औरंगाबाद-पटना रोड में पूर्व से खराब पड़े एक ट्रक सेइनोवा कार टकरा गयी. इस घटना में जमशेदपुर के यमुना रोड मानपुर निवासी शंभु नाथ केसरी की मौत हो गयी. जबकि साथ में रहे लल्लन प्रसाद केसरी ,सूरज लाल केसरी ,अनिल कुमार सहित पांच लोग जख्मी हो गये. घटना मंगलवार की […]
सुजीत कुमार सिंह
औरंगाबाद : औरंगाबाद-पटना रोड में पूर्व से खराब पड़े एक ट्रक सेइनोवा कार टकरा गयी. इस घटना में जमशेदपुर के यमुना रोड मानपुर निवासी शंभु नाथ केसरी की मौत हो गयी. जबकि साथ में रहे लल्लन प्रसाद केसरी ,सूरज लाल केसरी ,अनिल कुमार सहित पांच लोग जख्मी हो गये. घटना मंगलवार की सुबह की है. मिली जानकारी के अनुसार शंभु नाथ केसरी अपने पूरे परिवार के साथइनोवा कार पर सवार होकर जमशेदपुर से आरा जा रहे थे.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में खैरी गांव के समीप पूर्व से खराब पड़े एक ट्रक से इन लोगों कीइनोवा कार टकरा गयी. इस घटना में शंभु नाथ केसरी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि अन्य जख्मी हो गये.घटनामें घायल सभी लोगों को सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घटना में घायल लल्लन प्रसाद केसरी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ललन को बड़े अस्पताल रेफर किया है. इस घटना के बाद एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही सामने आयी है. औरंगाबाद पटना रोड में 1 महीने के भीतर तीसरी घटना है और छठी मौत है. पहले भी खराब पड़े ट्रक से कार टकराने की घटना हो चुकी है. सवाल यह उठता है कि जो वाहन खराब होकर सड़क पर ही लगी रहती है उसे हटाने की कार्रवाई क्यों नहीं की जाती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




