जिला बनाने के लिए सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

Published at :16 Dec 2016 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
जिला बनाने के लिए सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल. अनुमंडल के चारो प्रखंडों के प्रखंड प्रमुखों की बैठक दाउदनगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा के समय अनुमंडल के पंचायत समिति की ओर से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. मांग पत्र भी तैयार किया गया. मांग पत्र के अनुसार दाउदनगर को जिला बनाने की […]

विज्ञापन

दाउदनगर अनुमंडल. अनुमंडल के चारो प्रखंडों के प्रखंड प्रमुखों की बैठक दाउदनगर प्रखंड प्रमुख कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निश्चय यात्रा के समय अनुमंडल के पंचायत समिति की ओर से ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. मांग पत्र भी तैयार किया गया. मांग पत्र के अनुसार दाउदनगर को जिला बनाने की मांग से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा. इसके अलावे विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया जायेगा.

पंसस को मनरेगा में भागीदारी देने, चौदहवीं वित आयोग की राशि में पंसस को 30 प्रतिशत हिस्सेदारी देने, ग्राम सभा व वार्ड सभा में पंसस को सूचित करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में लाभुकों के चयन में पंसस से सहमति लेने एवं अनुमोदन कराने, पंसस की बैठक में प्रखंड स्तरीय सभी विभाग के पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करने और अनुपस्थित रहने पर कठोर कारवाई करने, पंसस को वितीय अधिकार देने, वेतन भत्ता बढाने एवं पारित योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने की मांग ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से की जायेगी.

25 दिसंबर 2016 को चारो प्रखंडों के पंसस सदस्यों की बैठक भी करने का निर्णय लिया गया.इस मौके पर हसपुरा प्रखंड प्रमुख संजय मंडल व उपप्रमुख अनिल कुमार आर्य, ओबरा प्रमुख अनुज राम व उपप्रमुख मनोज कुमार, दाउदनगर प्रखंड प्रमुख अनिल कुमार, गोह प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत कुमार तरूण, दाउदनगर के पंसस संगीता देवी, विजांती देवी, उर्मिला देवी भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन