राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को

Published at :27 Oct 2016 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत 12 को

औरंगाबाद नगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद द्वारा अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला जज बलराम दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले निबटाये जायेंगे. वहीं बड़े पैमाने पर सुलहनीय वादों का निस्तारण […]

विज्ञापन
औरंगाबाद नगर. जिला विधिक सेवा प्राधिकार औरंगाबाद द्वारा अनुमंडलीय न्यायालय दाउदनगर में आगामी 12 नवंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इससे संबंधित जानकारी देते हुए जिला जज बलराम दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक मामले निबटाये जायेंगे. वहीं बड़े पैमाने पर सुलहनीय वादों का निस्तारण किया जायेगा.
दीवानी, अापराधिक, राजस्व, बैंक ऋण, बीमा कंपनी, मनरेगा, बिजली, टेलीफोन, पारिवारिक, श्रम, उत्पाद, वन जैसे मामलों का निबटारा किया जायेगा. राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों का निस्तारण के लिए अपना आवेदन संबंधित विभाग में या जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा कर सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन