बेकार पड़ी है लाखों रुपये की लागत से बनी सब्जी मंडी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Oct 2016 1:31 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन होता है बािधत प्रशासन की ओर से पहल नहीं हाेने से बढ़ी परेशानी ओबरा : प्रखंड के शंकरपुर गांव में वर्ष 2011-12 में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा कृषकों के हित में सब्जी शेड 15 लाख की लागत से निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक […]
विज्ञापन
सड़क पर दुकान लगाने से आवागमन होता है बािधत
प्रशासन की ओर से पहल नहीं हाेने से बढ़ी परेशानी
ओबरा : प्रखंड के शंकरपुर गांव में वर्ष 2011-12 में तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा द्वारा कृषकों के हित में सब्जी शेड 15 लाख की लागत से निर्माण कराया गया था, लेकिन आज तक सब्जी शेड का प्रयोग नहीं किया जा रहा है.
आसपास के गांव शंकरपुर, गोखुल बिगहा, अमरपुरा, महथू, रघुनाथपुर सहित दर्जनों गांव के कृषक शंकरपुर के समीप एनएच 98 पर दोनों तरफ से सब्जी मंडी लगा कर अतिक्रमण कर लेते हैं. जिसके कारण वाहनों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है. बताया जाता है कि औरंगाबाद, दाउदनगर, ओबरा के व्यापारी भी सड़क के दोनों तरफ वाहनों को खड़ा कर देते हैं, जिसके कारण सड़क पर अनहोनी घटना होने की आशंका बनी रहती है.
सांसद प्रतिनिधि अशोक मेहता ने बताया कि सड़क पर लग रही सब्जी मंडी को शेड पर दुकान लगाने के लिये काफी प्रयास किया गया है, लेकिन फिर भी सब्जी विक्रेता मानने को तैयार नहीं है. जिसके कारण हमेशा अनहोनी घटना होते रहती है. इस मामले में प्रशासन के लोग भी नजरअंदाज कर रहे हैं. प्रशासन द्वारा भी कोई पहल नहीं की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




