पिता-पुत्र गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Oct 2016 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

टंडवा रोड पर सिंचाई कॉलोनी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को भी िकया जब्त नवीनगर : नवीनगर थाना क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास नवीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के कारोबार में संलिप्त पिता-पुत्र […]
विज्ञापन
टंडवा रोड पर सिंचाई कॉलोनी के पास पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
शराब ढुलाई में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो को भी िकया जब्त
नवीनगर : नवीनगर थाना क्षेत्र के टंडवा रोड स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास नवीनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के कारोबार में संलिप्त पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है.
गिरफ्तार उदय कुमार सिंह और उसके पुत्र अचल कुमार सिंह हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा शिवपुरा गांव के निवासी है. जेएसआइ अनिल कुमार दूबे के नेतृत्व में किये गये छापेमारी के दौरान झारखंड निर्मित शराब लेकर बोलेरो गाड़ी से आ रहे उदय सिंह बैठे हुए थे और इस गाड़ी को उनका पुत्र अचल चला रहा था. वाहन से 200 एमएल के एक हजार देशी शराब पाउच और 48 बोतल अंग्रेजी शराब का बरामद किया है. पुलिस गाड़ी को जब्त कर थाना ले गयी है. छापेमारी दल में सब इंस्पेक्टर तार बाबू यादव, मुकेश भगत, एसएआइ प्रमोद कुमार शामिल हैं. बताया जाता है कि गिरफ्तार उदय सिंह शराब का बड़ा कारोबारी है और इसके पूर्व में भी वह शराब की कई बड़ी खेप झारखंड से लाकर नवीनगर, कुटुंबा, बारुण, दाउदनगर व रोहतास के डेहरी इलाके में छोटे कारोबारियों को पहुंचा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




