वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें

Published at :05 Oct 2016 5:44 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन चलाते समय सुरक्षा नियमों का ध्यान रखें

वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील व पुलिस ने मिल कर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान घाटोटांड़ : टाटा स्टील प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से वेस्ट बोकारो में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इसका नेतृत्व टाटा स्टील के हेड सिक्यूरिटी मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं. अभियान के तहत सुरक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों, […]

विज्ञापन
वेस्ट बोकारो में टाटा स्टील व पुलिस ने मिल कर चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
घाटोटांड़ : टाटा स्टील प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से वेस्ट बोकारो में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. इसका नेतृत्व टाटा स्टील के हेड सिक्यूरिटी मनोज कुमार सिंह कर रहे हैं. अभियान के तहत सुरक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व यूनियन पदाधिकारियों की एक टीम स्थानीय पुलिस को साथ लेकर बंजी चेकपोस्ट व स्थानीय 12 न. चौक पर सड़क पर खड़ा होकर उक्त सड़क से आने-जाने वाले दो पहिया वाहन चालकों व पीछे बैठ कर सफर करनेवालों को हमेशा हेलमेट पहन कर चलने तथा चार पहिया वाहनों का सफर करते समय सीट बेल्ट लगाने का अनुरोध किया.
सुरक्षा के दृष्टि से हेलमेट व सीट बेल्ट की उपयोगिता की जानकारी देते हुए वाहन चलाते वक्त हमेशा सुरक्षा का ध्यान रखने की बात कही गयी. मनोज सिंह ने कहा कि आज अधिकांश सड़क हादसों में बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों की मौत हो जाती है. अगर सुरक्षा नियमों का पालन किया जाये तो सड़क हादसे से बचा जा सकता है. वहीं ओपी प्रभारी राधेश्याम राम ने बिना हेलमेट वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि समाज के प्रबुद्ध जन व परिवार के मुखिया ही जब इसका ख्याल नहीं रखेंगे तो बच्चों पर अंकुश लगाना मुश्किल होगा.
ओपी प्रभारी ने कहा कि अभी प्रेम से समझा कर जनहित में सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. आगे जरूरत पड़ी तो कानून सम्मत कार्रवाई की जायेगी. इस मौके पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ के अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव निरंकुश मिश्रा, यूनियन पदाधिकारी आंनद प्रसाद, रामसेवक राम, वरीय सुरक्षा प्रबंधक श्रेयांश झा,सुखदेव सिंह कंग,एसआइएस सिक्युरिटी के टीपी दास, ग्रामीण प्रतिनिधि नकुल साव, नागेश्वर प्रसाद व अन्य शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन