भारतीय सेना के पराक्रम पर शहर में जश्न का माहौल

Published at :30 Sep 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय सेना के पराक्रम पर शहर में जश्न का माहौल

यूथ कांग्रेस ने छोड़े पटाखे ,सोशल मीडिया पर दिखाया दम औरंगाबाद शहर : पीओके में भारतीय सेना द्वारा 38 आतंकियों व 9 पाक सैनिकों को ढेर करने के बाद औरंगाबाद में जश्न का माहौल छा गया. टीवी सेट से चिपके लोग अचानक सड़क पर आ गये और भारतीय जवानों की बहादुरी का बखान करने लगे. […]

विज्ञापन
यूथ कांग्रेस ने छोड़े पटाखे ,सोशल मीडिया पर दिखाया दम
औरंगाबाद शहर : पीओके में भारतीय सेना द्वारा 38 आतंकियों व 9 पाक सैनिकों को ढेर करने के बाद औरंगाबाद में जश्न का माहौल छा गया. टीवी सेट से चिपके लोग अचानक सड़क पर आ गये और भारतीय जवानों की बहादुरी का बखान करने लगे. फोन पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया, तो सोशल मीडिया तिरंगे के रंग में रंग गया.
देर शाम शहर के रमेश चौक पर एनएसयूआइ और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जम कर पटाखे फोड़े और खुशियों का इजहार करते हुए भारतीय सेना को सैल्यूट किया. एनएसयूआइ के जिलाध्यक्ष विवेक सिंह चौहान, प्रदेश नेता आशुतोष सिंह, जितू जैक, मो मजहर, विनोद, तुशी, नंदन सिंह, धनंजय, राहुल, मोनू, आशीष, रंजन, विकास, वीर सहित दर्जनों युवा नेता हाथ में झंडा लिए सेना के जवानों के पराक्रम पर खुशी जतायी. इन लोगों ने कहा कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से मिला है.
सोशल मीडिया पर बहादुरी को सलाम
उड़ी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक कर पीओके में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों को मार गिराये जाने के बाद सोशल मीडिया तिरंगे के रंग में रंग गया. गोह से चुनाव लड़े संजीत कुमार शर्मा ने सेना के बहादुरी को सलाम करते हुए सरकार के कदम को ऐतिहासिक बताया. पूर्व मंत्री रामाधार सिंह ने कहा कि 56 इंच का सीना है, सिर उठा कर जीना है.
समाजसेवी कार्यकर्ता प्रभात बांधुल्य ने कहा कि वीर जवानों को सलाम. शिक्षक विनय सिंह ने कहा कि भारतीय होने पर गर्व. जदयू नेता नीलमणि कुमार ने कहा कि भारतीय सेना को सलाम, तिरंगे पर नाज. वेद प्रकाश ने कहा कि मोदी ने साबित कर दिया कि देश को झुकने नहीं देंगे. वार्ड पार्षद सतीश कुमार सिंह ने कहा कि बदला वसूल. डीलर अवधेश ओझा, शिक्षक उदय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान को सिखा दिया गया सबक .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन