दाउदनगर में खुलेंगे 549 साक्षरता केंद्र
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Sep 2016 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

दो अक्तूबर से होगा नये केंद्रों का शुभारंभ आठ सप्ताह का पाठ्यक्रम टोलासेवक व तालीमी मरकज करेंगे संचालन दाउदनगर (अनुमंडल) : साक्षर भारत मिशन अंतर्गत टोला सेवकों एवं तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों की एक दिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, […]
विज्ञापन
दो अक्तूबर से होगा नये केंद्रों का शुभारंभ
आठ सप्ताह का पाठ्यक्रम
टोलासेवक व तालीमी मरकज करेंगे संचालन
दाउदनगर (अनुमंडल) : साक्षर भारत मिशन अंतर्गत टोला सेवकों एवं तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों की एक दिवसीय कार्यशाला राष्ट्रीय इंटर विद्यालय में आयोजित की गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन साक्षर भारत मिशन के जिला सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, केआरपी शशिधर सिंह एवं प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक डाॅ संजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. प्रखंड कार्यक्रम समन्वयक ने बताया कि दो अक्तूबर से इस प्रखंड में 549 नये साक्षरता केंद्र खोले जा रहे हैं.
इनमें 435 साक्षरता केंद्र प्रेरकों एवं 114 केंद्र टोला सेवकों व तालीमी मरकज के शिक्षा स्वयंसेवकों द्वारा संचालित किये जाने हैं. उन्मुखीकरण कार्यशाला में बताया गया कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर साक्षरता केंद्रों का उद्घाटन किया जाना है.
इसके अगले दिन से पहली बार बिना किताब के निरक्षर महिलाओं को साक्षर बनाना है. 8 सप्ताह का पाठयक्रम तैयार किया गया है. उसी के अनुसार उन्हें साक्षर बनाने का कार्य करना है. सभी नवसाक्षरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करनी है. हर माँ को यह भी सिखाना है, कि उनका बच्चा स्कूल से पढ़ कर जब घर वापस आये, तो उसकी कॉपी की जांच किस प्रकार करनी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




