प्रोन्नति को लेकर 26 अक्तूबर से अनशन पर बैठेगा शिक्षक संघ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 8:02 AM (IST)
विज्ञापन

दाउदनगर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट जिला शाखा ने मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं स्नातक के रिक्त पदों पर प्रोन्नति में विलंब होने को लेकर 26 सितंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है. प्रेस बयान जारी कर जिला सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रोन्नति काफी दिनों से लंबित है. […]
विज्ञापन
दाउदनगर : बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट जिला शाखा ने मध्य विद्यालयों में प्रधानाध्यापक एवं स्नातक के रिक्त पदों पर प्रोन्नति में विलंब होने को लेकर 26 सितंबर से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है. प्रेस बयान जारी कर जिला सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रोन्नति काफी दिनों से लंबित है. प्रधान सचिव सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 4800, दिनांक 1 अप्रैल 2016 द्वारा प्रोन्नति प्रक्रिया प्रारंभ करने का आदेश निर्गत है. जिला शिक्षा पदाधिकारी, औरंगाबाद व जिला पदाधिकारी से वार्ता कर संघ के शिष्टमंडल ने प्रोन्नति देने का अनुरोध किया था. जिला पदाधिकारी द्वारा दिनांक 12 मई को आश्वासन दिया गया था कि दिनांक 16 जून तक प्रोन्नति दे दी जायेगी. लेकिन, समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं हुई.
20 मई 2016 को स्थापना समिति की हुई बैठक की कार्यवाही पंजी पर 30 मई तक हस्ताक्षर नहीं हो सका. 21 जून को जिला पदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना का आयोजन कर ध्यान आकृष्ट करने का प्रयास किया गया. लेकिन, स्थापना समिति के उप समाहर्ता स्तर के दो सदस्यों का तबादला हो जाने से पद रिक्त हो गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी औरंगाबाद ने अपने पत्रांक 613, दिनांक 29.8.2016 द्वारा मनोनयन के लिए गोपनीय शाखा में अनुरोध पत्र भेजा है. लेकिन, अभी तक मनोनयन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




