गोपाष्टमी को ऐतिहासिक बनाने पर जोर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Sep 2016 7:59 AM (IST)
विज्ञापन

चौराही रोड के सब्जी मार्केट प्रांगण में हुई मानव विकास मंच की बैठक हसपुरा : गोपाष्टमी पूजा की तैयारी तथा संगठन की मजबूती व पूजा कमेटी के गठन को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंच के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने की. जबकि, संचालन पूर्व सचिव रामाश्रय प्रसाद […]
विज्ञापन
चौराही रोड के सब्जी मार्केट प्रांगण में हुई मानव विकास मंच की बैठक
हसपुरा : गोपाष्टमी पूजा की तैयारी तथा संगठन की मजबूती व पूजा कमेटी के गठन को लेकर मानव विकास मंच के सदस्यों की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता मंच के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव ने की. जबकि, संचालन पूर्व सचिव रामाश्रय प्रसाद सिंह ने की. बैठक संस्था के निदेशक सेवानिवृत्त सैनिक चंद्रदेव सिंह के आदेश पर बुलायी गयी थी.
बैठक में काफी संख्या में मंच के सदस्यों ने भाग लिया. पूजा की तैयारी, संगठन की मजबूती, कमेटी का गठन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेधावी छात्र- छात्राओं के बीच पुरस्कार वितरण, कोष सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी. उपस्थित लोगों के बीच मुखिया नागेंद्र कुमार उर्फ राइट, चंद्रशेखर सिंह, पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार, विनोद सिन्हा, सरपंच अरविंद सिंह, लोरिक यादव ने कहा कि हसपुरा की गोपाष्टमी पूजा ऐतिहासिक पूजा रही है. पूजा का 25वां वर्ष हो रहा है. इस वर्ष की पूजा सिल्वर जुबली है. पूजा में राजद नेता लालू प्रसाद, तेजप्रताप यादव के आने के लिये संपर्क किया जायेगा. साथ ही अच्छे संगीतकार को बुलाया जायेगा.
मंच के कुछ सदस्य इधर-उधर भटक गये हैं. उन्हें साथ लाने का प्रयास किया जायेगा. अर्जुन सिंह, चंद्रदेव सिंह, रामाश्रय प्रसाद, सुदामा यादव ने कहा कि पूजा में एकजुटता है. अब तक गोपाष्टमी पूजा के माध्यम से समाज के बीच जो संदेश गया है, वह काफी सराहा जाता रहा है. इस मौके पर राणा प्रताप सिंह,अयोध्या यादव, सियाराम सिंह, डाॅ सुनील कुमार, सत्येंद्र यादव, रविंद्र यादव, बच्चु यादव, बलीराम यादव मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




