शहाबुद्दीन की जमानत के विरोध में राजग ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

Published at :20 Sep 2016 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
शहाबुद्दीन की जमानत के विरोध में राजग ने प्रखंड मुख्यालयों पर दिया धरना

िबहार सरकार पर लगाया अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप औरंगाबाद सदर : बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है. राज्य में लूट, हत्या, अपहरण, बैंक डकैती,दुष्कर्म और घोटाला चरमसीमा पर है, जिससे राज्य की जनता आतंक में जीने को मजबुर है. ये बातें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता ने सोमवार को […]

विज्ञापन
िबहार सरकार पर लगाया अपराधियों को बढ़ावा देने का आरोप
औरंगाबाद सदर : बिहार में अपराध लगातार बढ़ रहा है. राज्य में लूट, हत्या, अपहरण, बैंक डकैती,दुष्कर्म और घोटाला चरमसीमा पर है, जिससे राज्य की जनता आतंक में जीने को मजबुर है. ये बातें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के भाजपा जिलाध्यक्ष दशरथ मेहता ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना के दौरान कही.
वक्ताओं ने कहा कि राज्य में हो रही हत्या की घटना के आरोपित खुलेआम सड़कों पर घुम रहे है और राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. राजग के एक दिवसीय धरने में राजद के पूर्व सांसद शहाबुदीन की रिहाई का विरोध किया गया. पूर्व जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह ने कहा कि शहाबुदीन की रिहाई से बिहार में अपराध फिर से बढ़ जायेगा. धरना में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा सिंह, लोजपा नेता दिलीप सिंह, मनोज कुमार सोनी, मृत्युंजय सिंह, रामरूप सिंह, प्रमोद सिंह विद्यार्थी सहित कई लोग उपस्थित थे.
दाउदनगर प्रखंड कार्यालय पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद शहाबुदीन पर सीसीए लगाने की मांग को लेकर धरना दिया. एनडीए कार्यकर्ता शहाबुदीन पर सीसीए लगाने की मांग कर रहे थे.
धरने को संबोधित करते भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने कहा भागलपुर से सिवान तक सैकडों काफिले एवं शस्त्रों के साथ नारेबाजी की गई. अध्यक्षता लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद पासवान ने किया तथा संचालन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्विनी तिवारी ने किया. इस मौके पर रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष संजीव कुमार, महेन्द्र पासवान, जगन्नाथ शर्मा, निर्भय पासवान, उमानाथ भगत, सरयू सिंह आदि उपस्थित थे.
मदनपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेताओं द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया, जिसकी अध्यक्षता लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने किया. इस मौके पर उदय पासवान, संजय कुमार ठाकुर, सुनील सिंह, राधेश्याम प्रसाद, प्रभु पासवान, शत्रुधन चौधरी, शकुंतला देवी उपस्थित थे.
नवीनगर : नवीनगर प्रखंड मुख्यालय गेट के समीप राजग गठबंधन द्वारा सोमवार को एकदिवसीय धरना दिया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह तथा संचालन टंडवा मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने किया. धरना के माध्यम से वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार के दौरान अपराध का ग्राफ बेतहाशा बढ़ता जा रहा है, जिसमें प्रदेश की जनता भय एवं आतंक में जीने को मजबूर है.
डाॅ अर्जुन सिंह ने कहा कि बिहार में अपराध, बैंक डकैती, दुष्कर्म, लूट और घोटाला जैसी घटना होना आम बात हो गया. कार्यक्रम को रामलखन प्रसाद सिंह, उमेश कुमार सिंह, अरूण सिंह, पूनम देवी, जगदीश सिंह समेत कई लोगों ने संबोधित करते हुए बिहार में गिरती हुई विधि व्यवस्था को सुधारने की मांग की. साथ ही उरी में शहीद जवानों के आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रख शोकसभा किया. इस दौरान नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, आलोक सिंह, रोहित अग्रवाल ,सुनील भारती,अनिल चंद्रवंशी, मुन्ना सिंह, अनिल सिंह, रामस्वरूप सिंह हितैषी, सुरेश सोनी, रविकांत शर्मा, जयश्रीराम मेहता, आलोक मौजूद थे.
हसपुरा. राजद के बाहुबली पूर्व सांसद मो शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया. इसकी अध्यक्षता रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री रविशंकर शर्मा ने किया.
धरना को संबोधित करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, निर्भय पाठक, पूर्व मुखिया रामनिवास शर्मा, मोहन शर्मा, रघुराज सिंह, लोजपा के गंगा दयाल पासवान, राहुल पासवान, रालोसपा के रणजीत कुशवाहा ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि जिस जंगल राज के खिलाफ जनता ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया था, उसी के साथ हाथ मिला कर सरकार बना ली. वीरभद्र सिंह, नेपाल प्रसाद सोनी, श्रीकांत वर्मा, धर्मेंद्र कुमार लाला, चुन्नू शर्मा, रामकृपाल सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन को दोबारा जेल में बंद किया जाये.
कुटुंबा. सूबे में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है. अपराध,भ्रष्टाचार, लूट, हत्या, बलात्कार चरमसीमा पर है. अपराधी बेलगाम हो गये हैं और सरकार उनको संरक्षण दे रही है. शहाबुद्दीन जैसे अपराधी की रिहाई में बिहार सरकार की ओर से सहयोग किया गया. ये बातें प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरने के दौरान एनडीए के नेताओं ने कही.
धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की और संचालन हम के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा प्रत्याशी रहे संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार चौबे, राजेश पांडेय, सत्येंद्र तिवारी, अखिलेश मेहता, जैनेंद्र कुशवाहा, विक्की कुमार सिंह, रामानुज सिंह, गुडडू , आनंद कुमार सिंह, अनुज सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन