पीएचसी में एंबुलेंस सेवा शुरू करने की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Sep 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक में खूब चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर ओबरा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख अनुज राम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने किया. कार्यक्रम के शुरुआत में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच परिचय हुआ. इसके बाद […]
विज्ञापन
पंचायत समिति की बैठक में खूब चला आरोप-प्रत्यारोप का दौर
ओबरा : प्रखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रमुख अनुज राम की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक का संचालन बीडीओ कुमार शैलेंद्र ने किया. कार्यक्रम के शुरुआत में सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच परिचय हुआ. इसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो गया. उप प्रमुख पप्पू अग्रवाल ने ओबरा अस्पताल में बंद पड़ी एंबुलेंस सेवा को चलाने की मांग की. कहा कि पूर्व सांसद महाबली सिंह द्वारा एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी है. लेकिन, वह केवल शोभा की वस्तु बन कर रह गयी है. उन्होंने डेंगू व टायफायड से संबंधित दवा उपलब्ध कराने की मांग की है. वही, डिहरा पंचायत के मुखिया जैकेश पासवान व मालवा के पंचायत मुखिया रविंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जाती है पर उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है.
भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि कोई काम बिना रिश्वत के नहीं होता है. शिक्षा के गिरते स्तर पर सवाल उठाया. कहा कि शिक्षा का स्तर गिर चुका है. शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्य विद्यालय, नवनेर में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ प्रदर्शन किया. लेकिन, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं तथा घोर अनियमितता बरती जा रही है. वहीं करसांव पंचायत की पंचायत समिति सदस्य निशि देवी ने डीलर पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है.
इसी तरह से आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी सवाल उठाया गया. सभी केंद्रों पर न तो बच्चे आते हैं और न हीं खाना निर्धारित मेनू के अनुसार मिलता है. अधिकारियों ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया. इस मौके पर कनीय अभियंता धीरेंद्र कुमार आजाद, प्रभारी चिकित्सक डाॅ एलएस दूबे, मध्य ग्रामीण बैंक के बजरंगी लाल, कारा के प्रबंधक बलराम चौबे, स्टेट बैंक प्रबंधक मनीष वर्मा, कृषि पदाधिकारी अशोक सिंह, मुखिया अजीत सिंह, मांडवी देवी, पूनम देवी, रविंद्र सिंह, चंदा देवी, गिरजा पासवान, जैकेश पासवान, पंचायत समिति कमरूदीन अंसारी, अवधेश जी, मनोज, टुन्ना देवी, चंदन कुमार, कपिल सिंह, रविंद्र सिंह, रामाश्रय शर्मा आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




