30 जून तक जमा करें चावल : डीएम

Published at :28 Jun 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन
30 जून तक जमा करें चावल : डीएम

सीएमआर जमा नहीं करनेवाले पैक्स अध्यक्षों पर होगी प्राथमिकी औरंगाबाद (नगर) : जो पैक्स अध्यक्ष धान लेकर चावल (सीएमआर) राज्य खाद्य निगम के गोदाम में नहीं जमा किये हैं और हाथ पर हाथ धर कर बैठे हैं वे पैक्स अध्यक्ष सावधान हो जायें, नहीं तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सीएमआर जमा […]

विज्ञापन
सीएमआर जमा नहीं करनेवाले पैक्स अध्यक्षों पर होगी प्राथमिकी
औरंगाबाद (नगर) : जो पैक्स अध्यक्ष धान लेकर चावल (सीएमआर) राज्य खाद्य निगम के गोदाम में नहीं जमा किये हैं और हाथ पर हाथ धर कर बैठे हैं वे पैक्स अध्यक्ष सावधान हो जायें, नहीं तो प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सीएमआर जमा करने के लिए पैक्स अध्यक्षों को 30 जून तक अंतिम तिथि निर्धारित की है और संबंधित विभाग के पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जो पैक्स अध्यक्ष निर्धारित तिथि के अंदर सीएमआर नहीं जमा करते हैं तो उनके विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराना सुनिश्चित करेंगे. जिलाधिकारी ने पैक्स गोदामो को सत्यापन करने के लिये प्रखंडवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है.
जिलाधिकारी के हवाले से जानकारी देते हुये अपर समाहर्ता रामअनुग्रह सिंह ने बताया कि 22 जून को जिलाधिकारी ने बैठक की थी
उस दौरान पाया था कि अधिकांश पैक्स अध्यक्ष समूचित मात्रा में सीएमआर नही जमा कर सके हैं. सदर प्रखंड के बडवा, बेला, इब्राहिमपुर, जम्होर, कर्मा भगवान, खैराबिंद, नौगढ, पडरावां, परसडीह, फेसर, पोखरांहा, व्यापार मंडल को जांच करने के लिये वरीय उपसमाहर्ता सीमा कुमारी को जिम्मेवारी सौंपी है. बारुण प्रखंड के बर्डी खुर्द, भोपतपुर, धमनी, धनगाई, दुधार, गठौली, जनकोप, काजीचक, खैरा,कोचाढ, पौथू, पिपरा, रियूर, टेंगरा पैक्सो का जांच करने की जिम्मेवारी वरीय उपसमाहर्ता सुधीर कुमार झा को दिया गया है.
दाउदनगर प्रखंड के अंकोढा, बेलमा, चौरी, कनाप, कर्मा, महावर, शमशेरनगर, तरार, तरारी पैक्स का जांच करने की जिम्मेवारी जिला परिवहन पदाधिकारी रवीन्द्र नाथ गुप्ता को दिया है. देव प्रखंड के बेढनी, दुलारे, पूर्वी केताकी, पि›मी केताकी, व्यापार मंडल को जांच करने की जिम्मेवारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद अग्रवाल को दिया है. गोह प्रखंड के अमारी, बनतारा, बाजार वर्मा, भुडकुंडा, चापूक, डिहूरी, गोह, झिकटिया, मलहद, उपहारा एवं व्यापार मंडल को जांच करने के लिये जिला सहकारिता पदाधिकारी इंदिवर पाठक को दिया है.
हसपुरा प्रखंड के धुसरी, डिंडिर, हसपुरा, पुरहारा, इटवां, जैतपुर, मलहारा, पीरू, सोनहथू, व्यापारमंडल को जांच करने की जिम्मेवारी भूमि उपसमाहर्ता मनोज कुमार को दिया है. कुटुंबा प्रखंड के बरियांवा, दधपा, डूमरा, जगदीशपुर, कुटुंबा, महाराजगंज, मटपा, परता, तेलहारा, व्यापार मंडल को जांच करने की जिम्मेवारी वरीय उपसमाहर्ता पुरुषोत्तम पासवान को दिया है.
मदनपुर प्रखंड के बेरी, चेई नवादा, दधपी, घटराइन, घोडा डिहरी, महुआंव, मनीका, उतरी उमगा, पिपरौरा, पिरथू, पिरवां, वार, व्यापार मंडल को जांच करने की जिम्मेवार राज खाद निगम के जिला प्रबंधक कामेश्वर सिंह को दिया है.
नवीनगर प्रखंड के बैरिया, बरियांवा, बसडीहा, चंद्रगढ, हरिहर उर्दाना, केरका, खजूरी पांडू, महुआंवा, मझियांवा, मुंगिया, नाउर, पिपरा, रामनगर, सोनौरा, सोरी, टंडवा, ठेंगो, तोल, व्यापार मंडल को जांच करने की जिम्मेवारी सहायक निबंधन सहयोग समितियां को दी है.
ओबरा प्रखंड के अमिलौना, बेल, गैनी, कचनपुर, कारा, करसांव, खुदवां, महुआंवा, मलवा, ओबरा, सरसौली, तेजपूरा, व्यापार मंडल को जांच करने की जिम्मेवारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी को दिया है. वहीं रफीगंज प्रखंड के अरथुआ, बौर, भदवा, भेटनिया, ढोसिला, दुगूल, गोरडिहा, इटार, कजपा, कोटरवा, लटा, लोहरा, पौथू एवं व्यापार मंडल जांच करने की जिम्मेवारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को दिया है.
इन सभी पदाधिकारियों को डीएम ने निर्देश दिया है कि पैक्स गोदामो का निरीक्षण कर उनके द्वारा उपलब्ध सीएमआर का सत्यापन करना सुनिश्चित करेंगे और 30 जून तक साढ़े तीन बजे तक गोदाम में सीएमआर जमा कराना सुनिश्चित करेंगे. यदि 30 जून तक सीएमआर जमा नहीं होता है तो वैसे पैक्स अध्यक्षों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायेंगे. 10 हजार मीटरिक टन चावल पैक्सों में बकाया है, बार-बार निर्देश के बावजूद भी पैक्स अध्यक्षों द्वारा सीएमआर जमा नहीं किया जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन