छात्रा पर एसिड अटैक में आरोपित का सरेंडर, दो महिलाएं गिरफ्तार

औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजानगर मुहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर सलमा खातून नामक एक छात्रा पर एसिड फेंकने के मुख्य आरोपित मो अजहर ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. यह जानकारी रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व महिला […]
औरंगाबाद (नगर) : औरंगाबाद जिले के रफीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित राजानगर मुहल्ले में छेड़खानी का विरोध करने पर सलमा खातून नामक एक छात्रा पर एसिड फेंकने के मुख्य आरोपित मो अजहर ने सोमवार को व्यवहार न्यायालय स्थित मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया.
यह जानकारी रफीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा व महिला थानाध्यक्ष शकुंतला कुमारी ने दी है. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में दो अन्य आरोपितों बेबी खातून व जैबून खातून को गिरफ्तार किया गया है. रफीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही थी. लेकिन, वह पुलिस के भय से फरार चल रहा था. पुलिस ने दबिश तेज की, तो उसने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




