योजनाओं के काम में रुचि नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

डीएम ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सभा कक्ष में पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की़ इस दौरान डीएम तनुज ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. डीएम ने कहा कि जिले में जो भी योजनाएं चल रही हैं, उसे हर हाल में […]
डीएम ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कामकाज की समीक्षा
औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सभा कक्ष में पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की़ इस दौरान डीएम तनुज ने विभागवार कार्यों की समीक्षा की. डीएम ने कहा कि जिले में जो भी योजनाएं चल रही हैं, उसे हर हाल में समय पर पूरा करें. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी इसमें रुचि नहीं लेंगे, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी.
उन्होंने यह भी कहा जिले में पंचायत चुनाव व मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी. इसके लिए सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई देता हूं. लेकिन अब जिले में चल रही योजना के काम में तेजी लाये. बैठक में डीडीसी संजीव कुमार सिंह, एडीएम राम अनुग्रह नारायण सिंह के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




