ससुरालवालों ने विवाहिता को घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jun 2016 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

औरंगाबाद/हसपुरा : बिहटा गांव से ससुराल वालों के विवाहिता संध्या कुमारी को घर से निकाल दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विवाहिता ने हसपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर पति मुकेश कुमार गुप्ता, ससुर रामचंद्र साव, सास मालती देवी, ननद पूजा, आरती, सुषमा व ननदोषी प्रदीप साव को आरोपित […]
विज्ञापन
औरंगाबाद/हसपुरा : बिहटा गांव से ससुराल वालों के विवाहिता संध्या कुमारी को घर से निकाल दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में विवाहिता ने हसपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करा कर पति मुकेश कुमार गुप्ता, ससुर रामचंद्र साव, सास मालती देवी, ननद पूजा, आरती, सुषमा व ननदोषी प्रदीप साव को आरोपित बनाया है.
संध्या ने पुलिस को बताया है कि जब शादी हुई, तो पति बेरोजगार थे. अब रेलवे में नौकरी लग गयी है, तो पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं. कई बार मारपीट भी की गयी है. सभी आरोपितों ने मिल कर घर से बाहर कर दिया है. छह वर्ष पूर्व बिहटा निवासी रामचंद्र साव के बेटे मुकेश से शादी हुई थी. हसपुरा थानाध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




