छापेमारी में शराब बरामद कई वारंटी गिरफ्तार

Published at :11 Jun 2016 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में शराब बरामद कई वारंटी गिरफ्तार

औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को एसपी बाबू राम के निर्देश पर विभिन्न थानों द्वारा छह जगहों पर शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी की गयी. लेकिन, पुलिस को कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई. छापेमारी में अंबा पुलिस ने एरका नहर के पास से संजीत कुमार चौधरी, निवासी कुटुंबा को चार लीटर देशी शराब के साथ […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : शुक्रवार को एसपी बाबू राम के निर्देश पर विभिन्न थानों द्वारा छह जगहों पर शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी की गयी. लेकिन, पुलिस को कोई खास उपलब्धि हासिल नहीं हुई. छापेमारी में अंबा पुलिस ने एरका नहर के पास से संजीत कुमार चौधरी, निवासी कुटुंबा को चार लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया. साथ ही पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. मदनपुर थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोपित बसंत सिंह, निवासी पतेया, बारुण थाने के पुलिस ने अशोक सिंह, निवासी खंडा व रामइकबाल सिंह निवासी पंडित बिगहा को गिरफ्तार किया. दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया. इनलोगों के विरुद्ध थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी.
माली थाने की पुलिस ने पिंटू भारती, छोटू भारती, रंजीत भारती व रामनाथ भारती निवासी पिपरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उनलोगों पर मारपीट करने से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी. इसके अलावा छह जमानतीय व अजमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया. उधर, वाहन चेकिंग के दौरान दर्जनों वाहनों को जब्त किया गया. नगर थाने की पुलिस ने 12, बारुण थाने की पुलिस ने दो, माली थाने की पुलिस ने चार, देव थाने की पुलिस ने एक, रफीगंज थाने की पुलिस ने 20 व देवकुंड थाने ने तीन वाहनों को जब्त कर जुर्माने वसूलने के लिए परिवहन विभाग को रिपोर्ट भेज दीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन