आपराधिक घटनाएं होने पर जिम्मेवार होंगे थानाध्यक्ष

Published at :09 Jun 2016 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
आपराधिक घटनाएं होने पर जिम्मेवार होंगे थानाध्यक्ष

औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को एसपी बाबू राम ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने हर थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की. उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामला थाना स्तर पर लंबित हैं, उसका निष्पादन शीघ्र करना सुनिश्चित […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (नगर) : बुधवार को एसपी बाबू राम ने समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला स्तरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान उन्होंने हर थाने के लंबित कांडों की समीक्षा की.
उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जो भी मामला थाना स्तर पर लंबित हैं, उसका निष्पादन शीघ्र करना सुनिश्चित करें. इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. जिस थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं होंगी, उस क्षेत्र के थानेदार जिम्मेवार होंगे. इसके लिए थानाध्यक्ष प्रत्येक दिन क्षेत्र में भ्रमणशील होकर कांड का निष्पादन करना सुनिश्चित करें. साथ ही कुख्यात अपराधियों की सूची उपलब्ध करायें. जो अपराधी कुख्यात हैं व जमानत पर रिहा हुए हैं, वैसे अपराधियों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखें. यही नहीं, न्यायालय से लंबित वारंट व कुर्की का निष्पादन भी सुनिश्चित करें. एसपी ने थानाध्यक्षों को शराब बिक्री करने वालों व सेवन करनेवालों पर पैनी नजर रखें.
उन्होंने कहा कि जो अपराधी किस्म के व्यक्ति हैं व अपराध के माध्यम से संपत्ति अर्जित कर रखे हैं, वैसे अपराधियों को चिह्नित करते हुए उनकी चल-अचल संपत्ति को जब्त करने के लिए प्रस्ताव भेजें, ताकि सरकारी स्तर पर उनकी रिपोर्ट भेजते हुए उनके संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की जा सके. इसके अलावा एसपी ने अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा की. इस बैठक के दौरान जिला स्तरीय सभी पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन