हथियारों के साथ गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jun 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस ने देव-अंबा रोड से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक देशी कटा, एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है. औरंगाबाद व पलामू जिलों में दर्ज हैं लूट के कई मामले : एसपी औरंगाबाद (नगर) : अंबा थाने की पुलिस ने देव-अंबा रोड से […]
विज्ञापन
पुलिस ने देव-अंबा रोड से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों के पास से एक देशी कटा, एक लोडेड पिस्टल, दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है.
औरंगाबाद व पलामू जिलों में दर्ज हैं लूट के कई मामले : एसपी
औरंगाबाद (नगर) : अंबा थाने की पुलिस ने देव-अंबा रोड से दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. इनमें नंदन महतो निवासी साया थाना माली, अनिल कुमार मेहता निवासी चिल्हकी मोड थाना अंबा शामिल हैं. इन अपराधियों के पास से एक देशी कटा, एक लोडेड राम ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी अंबा-देव रोड पर इकट्ठा हुए है. सूचना के आधार पर कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय, अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार दल-बल के साथ पहुंचे. पुलिस को देख कर दोनों अपराधी भागने लगे. पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया.
तलाशी के क्रम में नंदन महतो के पास से एक लोडेड पिस्टल व अनिल कुमार मेहता के पास से एक लोडेड देशी कटा, मोबाइल फोन, दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया. हथियार से संबंधित कोई कागजात नहीं दिया गया. जब उनसे पुलिस पूछताछ करनी शुरू की, तो पुलिस ने बताया कि 29 मार्च 2016 की रात अपने साथी विजय कुमार सिंह उर्फ कसाब के साथ मिल कर बाइक सवार व्यक्ति को एकता कॉलोनी के समीप बाइक लूटने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान एक व्यक्ति को गोली मार दी थी, जिससे वीर हसन निवासी जोगिया की मौत हो गयी थी. एसपी बाबू राम ने यह भी कहा कि दोनो खुंखार अपराधी हैं.
इन दोनों के विरुद्ध औरंगाबाद व पलामू जिले में लूट से संबंधित कई कांड दर्ज है. पूर्व में जेल भी जा चूके हैं. वहीं, तीसरा अपराधी विजय कुमार सिंह उर्फ कसाब सासाराम जेल में ट्रक लूट के मामले में जेल में है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार किये गये इन दोनों अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के माध्यम से सजा दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




