बिजलीघर निर्माण की बाधा दूर, आज से शुरू होगा काम

Published at :06 Jun 2016 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
बिजलीघर निर्माण की बाधा दूर, आज से शुरू होगा काम

औरंगाबाद (कार्यालय) : औरंगाबाद जिले के बारुण व नवीनगर प्रखंड की सीमा पर लगायी जा रही एनपीजीसी परियोजना के निर्माण कार्य में आयी बाधा दूर हो चुकी है. शनिवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने परियोजना स्थल पर किसानों व ठेकेदारों के साथ एक बैठक की. इस दौरान परियोजना के कार्य में उत्पन्न व्यवधानों को […]

विज्ञापन
औरंगाबाद (कार्यालय) : औरंगाबाद जिले के बारुण व नवीनगर प्रखंड की सीमा पर लगायी जा रही एनपीजीसी परियोजना के निर्माण कार्य में आयी बाधा दूर हो चुकी है. शनिवार को जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने परियोजना स्थल पर किसानों व ठेकेदारों के साथ एक बैठक की.
इस दौरान परियोजना के कार्य में उत्पन्न व्यवधानों को दूर कर निर्माण कार्य तीव्र गति से चलाने पर सहमति बनी. आज से काम शुरू हो जायेगा. बैठक के दौरान डीएम ने किसानों से सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि यह परियोजना आपके ही द्वारा उपलब्ध करायी गयी भूमि पर लगायी जा रही है.
इसमें प्रारंभ से ही आप सबों का सहयोग रहा है. परियोजना का निर्माण कार्य काफी तेज गति से चल रहा था, लेकिन कुछ लोग निजी स्वार्थ के पूर्ति के लिए निर्माण कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया. प्रशासन ने ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर उनके मंसूबे को नकार दिया है. डीएम ने यह भी कहा कि यह परियोजना समय पर पूरा हो इसके लिए निर्माण कार्य तेज गति से चलनी चाहिए. किसानों ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि हम सभी का पूरा सहयोग मिलेगा.
ठेकेदारों व कंपनियों को भी काम में तेजी लाने को कहा : डीएम ने एनपीजीसी परियोजना में लगी कंपनियों व ठेकेदारों को कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लायें. इस दौरान डीएम ने परियोजना के कार्य कर रहे कंपनियों के कार्यों की समीक्षा की व उन्हें निर्देश दिया कि स्थानीय लोग को अधिक से अधिक निर्माण कार्य में रोजगार व काम करने का मौका दें. कोई भी कंपनी इसकी अनदेखी न करें. डीएम ने स्थानीय लोगों द्वारा रोजगार के लिए दिये गये आवेदनों की भी समीक्षा की और आदेश दिया कि आप एक रिपोर्ट तैयार करें. इसमें किसी भी प्रकार का बहानेबाजी नहीं चलेगी.
जो भी कंपनियां या ठेकेदार यहां के किसानों व स्थानीय लोगों की अनदेखी करेंगे, उन्हें काली सूची में डाल दिया जायेगा. डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में अच्छे लोगों का चयन करें. परियोजना परिसर में ही इनके लिए कॉलनियां बनाये व इन्हीं लोगों में से कोई सही व्यक्ति का चयन कर यूनियन भी बनवायें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न नहीं हो. डीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व की घटनाओं को दोहराने वाली परिस्थिति उत्पन्न नहीं होने दें.
एनपीजीसी परियोजना में निर्माण कार्य सोमवार से प्रारंभ हो जायेगा. जिला पदाधिकारी कंवल तनुज ने कहा कि परियोजना के पास 300 मजदूर अब भी हैं और मजदूर भी काम पर लौट रहे हैं. सोमवार से व्यॉयलर का काम शुरू हो जायेगा. सिविल का काम भी प्रारंभ किया जा रहा है. ये दोनों काम तेजी से करने का आदेश दिया गया है. उन्होंने कहा कि परियोजना के पास मजदूरों की कोई कमी नहीं है.
नरारी गांव में बसाया जायेगा विस्थापितों को : जिलाधिकारी कंवल तनुज ने बताया कि विस्थापित किसानों को बसाने का काम में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. नरारी कला के पास छह एकड़ के प्लॉट में इनके लिए आवास बनाने का काम शीघ्र शुरू किया जायेगा. डीएम ने बताया कि कुल 74 परिवार हैं, जो घर से बेघर हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन