देव में पहले दिन हुए 305 नामांकन

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
देव में पहले दिन हुए 305 नामांकन

देव में पहले दिन हुए 305 नामांकन फोटो नंबर-51 से 55 तक.परिचय- नामांकन करने वाले प्रत्याशीदेव (औरंगाबाद).देव प्रखंड में पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन 305 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुखिया पद से 29 महिला व 42 पुरुष, पंचायत समिति पद से 30 महिला व 15 पुरुष, सरपंच पद से नौ महिला व 12 पुरुष, […]

विज्ञापन

देव में पहले दिन हुए 305 नामांकन फोटो नंबर-51 से 55 तक.परिचय- नामांकन करने वाले प्रत्याशीदेव (औरंगाबाद).देव प्रखंड में पंचायत चुनाव नामांकन के पहले दिन 305 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. मुखिया पद से 29 महिला व 42 पुरुष, पंचायत समिति पद से 30 महिला व 15 पुरुष, सरपंच पद से नौ महिला व 12 पुरुष, वार्ड सदस्य पद से 69 महिला व 78 पुरुष, पंच पद से 13 महिला व आठ पुरुष ने नामांकन किया. बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने बताया कि 16 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. मुखिया पद के लिए देव से सुजंती देवी, प्रिया देवी व रीता देवी, बेढ़नी पंचायत से सहदेव पासवान व विजय कुमार सिंह, पश्चिमी केताकी से अजय चौधरी व सत्येंद्र चौधरी, पूर्वी केताकी से वीरेंद्र सिंह, बेढ़ना से चांदनी देवी व भवानीपुर सुनीता देवी ने नामांकन किया. इसके अलावा पंचायत समिति के लिए देव से मिथलेश निराला व विनोद प्रसाद, पश्चिमी केताकी से राजेश कुमार व मनीष पाठक ने नामांकन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन