कुटुंबा में चौथे दिन 265 नामांकन

Published at :08 Apr 2016 12:00 AM (IST)
विज्ञापन
कुटुंबा में चौथे दिन 265 नामांकन

कुटुंबा में चाैथे दिन 265 नामांकन फोटो नंबर-25 से 50 तक – नामांकन करने वाले प्रत्याशी.प्रतिनिधि 4 अंबा(औरंगाबाद)पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को 265 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसमें 126 पुरुष व 139 महिलाएं हैं. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 24 पुरुष व 20 महिला, सरपंच […]

विज्ञापन

कुटुंबा में चाैथे दिन 265 नामांकन फोटो नंबर-25 से 50 तक – नामांकन करने वाले प्रत्याशी.प्रतिनिधि 4 अंबा(औरंगाबाद)पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को 265 प्रत्याशियों का नामांकन हुआ, जिसमें 126 पुरुष व 139 महिलाएं हैं. बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि मुखिया पद के लिए 24 पुरुष व 20 महिला, सरपंच के लिए 11 पुरुष व पांच महिला, पंचायत समिति सदस्य के लिए 21 पुरुष व 10 महिला, वार्ड सदस्य पद के लिए 49 पुरुष व 75 महिला व पंच पद के लिए 21 पुरुष व 29 महिलाओं ने अपनी उम्मीदवारी जतायी है. प्रखंड कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, मुखिया पद के लिए अंबा पंचायत से मधु देवी व सुशीला देवी, जगदीशपुर से नंदलाल दूबे उर्फ बबलू दूबे व बबन पांडेय, परता पंचायत से गिरधारी राम, अशोक चौधरी, मोहन पासवान, विजेंद्र पासवान व केदार राम, महराजगंज से प्रसिद्ध राम व अरविंद पासवान, दधपा से धनवती देवी व शीला देवी, भरौंधा से प्रभा देवी, कुटुंबा से वर्तमान मुखिया शकुंतला देवी, कर्मा बसंतपुर से रजिया खातून व विमला देवी, वर्मा से बसंत कुमार, रिसियप से पम्मी देवी व आशा देवी, बैरांव से संतोष कुमार सिंह, घेउरा से अनीता देवी, मटपा से रामपुकार पासवान, डुमरी से रवींद्र यादव व संडा पंचायत से उदय सिंह चंद्रवंशी समेत कुल 44 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कर्मा बसंतपुर से सुनीता सिंह, महराजगंज से मालती देवी, शंभुशरण महतो व रसीदा खातून और कुटुंबा से नंदकिशोर गुप्ता ने परचे भरे. सरपंच पद के लिए जगदीशपुर से रवींद्र सिंह, भरौंधा से पूनम देवी व अंबा से शंकुतला देवी आदि ने नामांकन किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन