किसी को याद नहीं रहा दाउदनगर अनुमंडल का स्थापना दिवस

किसी को याद नहीं रहा दाउदनगर अनुमंडल का स्थापना दिवस23 मार्च 1991 को स्थापित हुआ था दाउदनगर अनुमंडल प्रतिनिधि, दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर अनुमंडल का 25वां स्थापना दिवस गुजर गया, पर किसी ने इस बारे में कोई कार्यक्रम करना उचित नहीं समझा. किसी राजनीतिक दल ,सामाजिक संस्था,सरकारी पदाधिकारी व विधि संघ के सदस्य ने स्थापना दिवस समारोह […]
किसी को याद नहीं रहा दाउदनगर अनुमंडल का स्थापना दिवस23 मार्च 1991 को स्थापित हुआ था दाउदनगर अनुमंडल प्रतिनिधि, दाउदनगर (औरंगाबाद)दाउदनगर अनुमंडल का 25वां स्थापना दिवस गुजर गया, पर किसी ने इस बारे में कोई कार्यक्रम करना उचित नहीं समझा. किसी राजनीतिक दल ,सामाजिक संस्था,सरकारी पदाधिकारी व विधि संघ के सदस्य ने स्थापना दिवस समारोह मनाने का विचार तक नहीं किया. दाउदनगर अनुमंडल का उद्घाटन 23 मार्च 1991 को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा टीचर ट्रेनिंग स्कूल के परिसर में किया गया था. शुरू में अनुमंडल कार्यालय टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में चलता रहा. बाद में इसे कृषि कार्यालय के प्रांगण में अपने भवन में स्थानांतरित किया गया. पहली अप्रैल 1991 को मदन मोहन श्रीवास्तव ने दाउदनगर अनुमंडल के पहले अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अपना योगदान किया था. पूर्व मंत्री राम विलास सिंह के प्रयास के बाद दाउदनगर को अनुमंडल का दर्जा मिला था. विधि संघ के संस्थापक देवनंदन सिंह तथा कुमार शिवेंद्र ने बताया कि तमाम राजनीतिक दल सिर्फ राजनीति के लिए अपने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते है, पर किसी ने अनुमंडल कार्यालय के स्थापना दिवस के बारे में नहीं सोचा, जो काफी चिंता की बात है. इस उपेक्षा से बुद्धिजीवी काफी दुखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










