हसपुरा-पचरूखिया सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

Published at :06 Apr 2016 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
हसपुरा-पचरूखिया सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान

हसपुरा-पचरूखिया सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा-पचरूखिया पथ से टाल गांव जानेवाली सड़क की जर्जरता से कई गांव से ग्रामीण परेशान है. दाउदनगर अनुमंडल व जिला मुख्यालय जाने के लिए इस सड़क से टाल, प्रणपुरा, चौराही, मोहनबिगहा व मंगरबिगहा सहित कई गांवों के लोग आते-जाते हैं. विश्वजीत कुमार विकास, अनिरुद्ध कुमार, राजन सिंह, मधेश्वर […]

विज्ञापन

हसपुरा-पचरूखिया सड़क जर्जर, ग्रामीण परेशान हसपुरा (औरंगाबाद). हसपुरा-पचरूखिया पथ से टाल गांव जानेवाली सड़क की जर्जरता से कई गांव से ग्रामीण परेशान है. दाउदनगर अनुमंडल व जिला मुख्यालय जाने के लिए इस सड़क से टाल, प्रणपुरा, चौराही, मोहनबिगहा व मंगरबिगहा सहित कई गांवों के लोग आते-जाते हैं. विश्वजीत कुमार विकास, अनिरुद्ध कुमार, राजन सिंह, मधेश्वर सिंह, रिंकू सिंह व अंजनी सिंह सहित कई लोगों ने बताया कि सड़क बनाये जाने के बाद कभी मरम्मत नहीं करायी गयी. सड़क दर्जनों जगहों पर उखड़ गयी है और उसमें बड़े-बड़े गड्ढे उखड़ गये, जिससे आने-जाने में परेशानी होती है. कई लोगों ने बताया कि सड़क की जर्जरता की तरफ स्थानीय सांसद व विधायक का कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन किसी ने इसकी सुधि नहीं ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन