अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

Published at :06 Apr 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

भारी मात्रा में महुआ व शराब बनाने वाले उपकरण जब्त मदनपुर/औरंगाबाद : सरकार की तरफ से शराबबंदी लागू करने के बाद भी अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा है. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाने के पुलिस ने चिरैला के बधार में छापेमारी का अवैध रूप से चल रही महुआ शराबभट्ठी […]

विज्ञापन
भारी मात्रा में महुआ व शराब बनाने वाले उपकरण जब्त
मदनपुर/औरंगाबाद : सरकार की तरफ से शराबबंदी लागू करने के बाद भी अवैध रूप से शराब बनाया जा रहा है. मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर मदनपुर थाने के पुलिस ने चिरैला के बधार में छापेमारी का अवैध रूप से चल रही महुआ शराबभट्ठी को ध्वस्त किया और दारोगा भूइंया व संजोगन भूइंया को गिरफ्तार किया. दोनों से 15 लीटर महुआ शराब, 40 किलो सूखा महुआ, 210 किलो जावा महुआ व शराब बनाने के कई उपकरण भी जब्त किये गये. इस बारे में एसपी बाबू राम ने बताया कि गिरफ्तार दोनों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेजा जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन